
file photo
बेमेतरा जिले में नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगारों से ठगी करने वालों का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। बेेमेतरा, नवागढ़ व बेरला थाने में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने के लगातार प्रकरण दर्ज हो रहे हैं। नया प्रकरण बेरला नगर का है, जिसमें आरोपी ने बेराजगार युवक से नौकरी लगाने के नाम पर 6 लाख 50 हजार का ठगी की है। आरोपी राजनांदगाव जिले का बताया जा रहा है। बेरला निवासी युवक को पुलिस की नौकरी लगाने के नाम पर ठगा गया है।
पुलिस में बहाली का वादा
प्रकरण में बताया गया है कि प्रार्थी झंडीराम सिन्हा को पहले फुसलाया गया कि उसकी नौकरी पुलिस विभाग ने लगाई जाएगी। आरोपी जितेन्द्र चौहान शंकरपुर राजनांदगांव ने नौकरी लगाने 22 दिसंबर 2020 से 24 फरवरी 2021 तक 6,50,000 लाख रुपए ऐंठे। वक्त बीतता गया और फिर आरोपी लगातार बहानेबाजी करने लगा। तंग आकर युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू की। थाना प्रभारी नासीर खान ने बताया कि आरोपी पुलिस की पकड़ से फिलहाल बाहर है। बता दें कि अब तक 50 दिन में 25 लाख ठगी के तीन प्रकरण दर्ज हुए। एक आरोपी के खिलाफ ठगी कर 20 लाख वसूली का मामला सामने आया।
उधारी की रकम के लिए मारपीट
सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी में प्रार्थी के साथ उधारी के रकम को लेकर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। जिसमें प्रार्थी शैलेन्द्र पिता प्रमोद वर्मा 25 साल अर्जुनी की रिपोर्ट पर आरोपी यशवंत निषाद, ललित निषाद, बलदेव निषाद अर्जुनी द्वारा उधारी के पैसे के बात को लेकर गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने पर धारा 294, 506, 323,34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जेवरा निवासी युवक से 2 लाख की ठगी
थाना बेमेतरा सिटी कोतवाली में 14 अक्टुबर को प्रार्थी विषभ कुमार ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई। आरोपी गोपीनाथ कार्के ने नौकरी लगाने की नाम पर दो लाख रुपए की चपत लगाई। आरोपी के खिलाफ बेमेतरा थाने में एक और प्रकरण दर्ज किया जा चुका है। आरोपी द्वारा करीब 20 लाख की ठगी करने का मामला भी सामने आया है।
जेवरा निवासी युवक से 2 लाख की ठगी
थाना बेमेतरा सिटी कोतवाली में 14 अक्टुबर को प्रार्थी विषभ कुमार ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई। आरोपी गोपीनाथ कार्के ने नौकरी लगाने की नाम पर दो लाख रुपए की चपत लगाई। आरोपी के खिलाफ बेमेतरा थाने में एक और प्रकरण दर्ज किया जा चुका है। आरोपी द्वारा करीब 20 लाख की ठगी करने का मामला भी सामने आया है।
कर डाली 18 लाख की ठगी
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरा निवासी युवक व बेमेतरा शहर के बेरोजगारों के साथ गरियाबंद जिला निवासी गोपीनाथ कार्के ने आरक्षक के पद पर भर्ती कराने के नाम पर किस्तो में 9-9 लाख रुपए ठगे। 18 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया।
ठगी के मामलों से बचने लोगों को जागरुक किया जा रहा है। बेरोजगार युवा सबसे ज्यादा इनके शिकार बन रहे हैं। दो प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।
पंकज पटेल, एएसपी, बेमेतरा
Published on:
04 Dec 2022 01:11 pm
बड़ी खबरें
View Allबेमेतरा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
