ग्राम मुलमुला में शनिवार रात में कोहड़ा (कद्दू) भाजी खाने के बाद परसु साहू सहित 5 लोगों को उल्टी-दस्त होने पर रात में ही संजीवनी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर सभी को उपचार के लिए भर्ती किया गया है। इसमें परसु साहू पिता स्व. रैन साहू (45 वर्ष) के अलावा सरही साहू पति रैन साहू (75 वर्ष), सुरेखा साहू पति परसु साहू (38 वर्ष), जागेश व सरोज साहू को भर्ती किया गया है। संरपच राजेन्द्र साहू ने बताया कि पीडि़त परिवार ने शनिवार को रात में कद्दू का भाजी खाए, जिसके बाद परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगडऩे लगी, जिसे देखते हुए सभी को जिला अस्पताल लाया गया है।