2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे पटरी पर सिर रखकर प्रेमी जोड़े ने दे दी जान, दोनों का सिर, धड़ से अलग देख कांप गए लोग

युवक-युवती ने मंगलवार देर रात मुम्बई हावड़ा मेन रेल लाइन के तरेसर फाटक के समीप ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।

less than 1 minute read
Google source verification
रेलवे पटरी पर सिर रखकर प्रेमी जोड़े ने दे दी जान, दोनों का सिर, धड़ से अलग देख कांप गए लोग

रेलवे पटरी पर सिर रखकर प्रेमी जोड़े ने दे दी जान, दोनों का सिर, धड़ से अलग देख कांप गए लोग

बेमेतरा. धरसींवा इलाके में बेमेतरा जिले से बाइक में भागकर आए युवक-युवती ने मंगलवार देर रात मुम्बई हावड़ा मेन रेल लाइन के तरेसर फाटक के समीप ट्रेन से कटकर आत्महत्या (Suicide in Bemetara)कर ली। फाटक पर तैनात रेलवे कर्मचारियों ने घटना की सूचना सिलयारी पुलिस चौकी में दी। देर रात पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पीएम के लिए भेजकर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। (Bemeatra police)

एक ही गांव के रहने वाले युवक-युवती
पुलिस ने बताया कि युवक के साथ आत्महत्या करने वाली युवती कुमारी शिवानी साहू, पिता कुंवर सिंह साहू, उम्र 19 वर्ष बेमेतरा के गांव कुम्हि, थाना बेरला की निवासी थी। वहीं मृत युवक दीपक यादव ,पिता शिवप्रसाद यादव भी कुम्हि का निवासी है। दोनों मंगलवार को बाइक पर सवार होकर घूमने निकले थे। देर रात तक जब घर नहीं पहुंचे तब परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

रेलवे ट्रैक के पास मिली बाइक
पुलिस ने बताया बाइक क्रमांक सीजी 25 ई 1114 रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर ही मिली है। मृतक प्रेमी जोड़े ने रेलवे ट्रैक पर सिर रखकर आत्महत्या की। ट्रेन गुजरने के बाद दोनों के सिर, धड़ से अलग होकर ट्रैक पर पड़े मिले। बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस ने दोनों मृतकों की शिनाख्त करके परिजनों को घटना की सूचना दी। मृतकों के परिजन बुधवार सुबह ही धरसींवा पहुंच गए।

Story Loader