2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाचा-गम्मत और सुआ-ददरिया के स्थानीय कलाकारों को मिलेगा बड़ा मंच

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जनपद पंचायत बेरला में आयोजित नागरिक अभिनंदन में दी जानकारी

2 min read
Google source verification
Bemetara Patrika

नाचा-गम्मत और सुआ-ददरिया के स्थानीय कलाकारों को मिलेगा बड़ा मंच

बेमेतरा. जनपद पंचायत कार्यालय परिसर बेरला में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम ब्लॉक सरपंच संघ, पंचायत सचिव संघ एवं रोजगार सहायक संघ ने आयोजित किया। गृह मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने शपथ ग्रहण के दो घंटे के भीतर ही किसानों का कर्ज माफ कर दिया। धान का समर्थन मूल्य भी 2500 रुपए कर दिया। पांच साल के भीतर जनघोषणा पत्र में किए गए वायदे का क्रियान्वयन जारी रहेगा।

जिले में जरूर लगेंगे कृषि आधारित उद्योग
उन्होंने कहा कि बेमेतरा जिले में कृषि आधारित उद्योग जरूर लगाए जाएंगे। इसमें शक्कर कारखाना, फूड प्रोसेसिंग यूनिट, टमाटर जूस आदि उद्योग शामिल हैं। सहकारिता के क्षेत्र में जिले में शक्कर कारखाना स्थापित किया जा सकता है। इससे जिले के स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। बेरला में आयोजित कार्यक्रम में विकास की एक शुरुआत हुई है, जो आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा कि वे अपने कामकाज का ढंग अब बदल दें। लोगों की समस्याओ के निराकरण के लिए दफ्तर के बार-बार चक्कर न कटवाया जाए।

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर करेंगे विकास
विधायक बेमेतरा आशीष कुमार छाबड़ा ने कहा कि हमें विकास कार्यों में दलगत राजनीति की भावना से उपर उठकर काम करना होगा। प्रदेश में जो नया जनादेश मिला है, उनका सम्मान करते हुए उनकी सेवा करते रहेंगे। विधायक नवागढ़ गुरुदयाल सिंह बंजारे ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कविता साहू, कलक्टर महादेव कावरे, पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर, जिला पंचायत के सीईओ एस. आलोक, एसडीएम बेरला आरपी आचला, जनपद पंचायत अध्यक्ष उमा हरीश नायक, तहसीलदार नीता ठाकुर, बेरला जनपद पंचायत के सीईओ शिशिर शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष सविता हिरवानी, जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष राजेशदत्त दुबे (बटार), अवनीश राघव, गणेश गौसेवक, शशिप्रभा गायकवाड़ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

लुप्त नहीं होने देंगे राज्य की सांस्कृतिक विरासत
गृहमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य की पारंपरिक व सांस्कृतिक विधाओं को हम कदापि लुप्त नहीं होने देंगे। छत्तीसगढ़ की लुप्त हो रही सांस्कृतिक विधा को अक्षुण्ण बनाए रखने सरकार अनेक प्रयास कर रही है। जिसमें छत्तीसगढ़ के नाचा-गम्मत, पंडवानी, भरथरी, सुआ, ददरिया, रहस, बांस गीत, जैसी सांस्कृतिक विधा शामिल है। राजिम माघी पूर्णी मेला में चार-पांच मंच बनाया जाएगा। वहां नाचा-गम्मत, फुगड़ी एवं कबड्डी प्रतियोगिता भी होगी। राज्योत्सव पर छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जाएगा। यही नहीं राष्ट्रीय स्तर के समारोह में भी राज्य के सर्वोत्तम कलाकारों को मंच दिलाया जाएगा।

बच्चे खूब मन लगा कर पढ़ाई करें
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेरला में आयोजित वार्षिकोत्सव गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू शामिल हुए। उन्होंने स्कूली बच्चों को खूब मन लगाकर पढऩे की समझाइश दी। ताकि मां-बाप, गांव एवं प्रदेश का नाम रोशन हो सके। इस अवसर पर विधायक बेमेतरा आशीष कुमार छाबड़ा, नवागढ़- गुरुदयाल सिंह बंजारे, जिला पंचायत अध्यक्ष कविता साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष सविता हिरवानी, जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष राजेशदत्त दुबे (बटार), अवनीश राघव, गणेश गौसेवक, शशिप्रभा गायकवाड़ आदि उपस्थित थे।

Story Loader