
चुनाव ड्यूटी में तैनात नगर सैनिक की मौत, अचानक तबीयत बिगडऩे से जमीन पर गिरे, अस्पताल में उपचार से पहले थमी सांसें
बेमेतरा. बेमेतरा जिले के मारो में चुनाव ड्यूटी में तैनात नगर सैनिक की मौत हो गई। सोमवार शाम मतदान के बाद जवान की अचानक तबीयत बिगड़ी और वह जमीन पर गिर पड़े। किसी तरह उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जवान की मौत का कारण फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा। बेमेतरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृत नगर सैनिक राजू तिवारी कबीरधाम जिले के पोंडी चौकी में पदस्थ थे। उनकी ड्यूटी बेमेतरा जिले के मारो नगर पंचायत चुनाव में लगी थी। तबीयत बिगड़ते ही नगर सैनिक को तत्काल डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल बेमेतरा ले जाया गया। निधन की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक बेमेतरा जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इस पूरे मामले पर डॉक्टरों से जानकारी ली।
डॉक्टरों ने की मौत की पुष्टि
जिला अस्पताल बेमेतरा के डॉ. पीपी प्रधान ने बताया कि 44 वर्षीय नगर सैनिक की मौत हो गई। उनका उपचार शुरु करते इससे पहले की जवान की सांसें थम गई। एसपी बेमेतरा को घटना की सूचना दी गई। मृत जवान का शव मंगलवार को कवर्धा भिजवाया गया। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बेमेतरा जिले के निकायों में हो रहे आम चुनाव व उपचुनाव के लिए सोमवार को हुए मतदान में मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। बेमेतरा नगर पालिका के वार्ड 5 में 68 फीसदी व वार्ड 11 में 78 फीसदी मतदान हुआ है। मारो नगर पंचायत में औसत 82 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान के लिए लोग सुबह कम ही पहुंचे थे। जिसके बाद शाम के मतदान समय के पूर्व अधिक लोग मतदान करने पहुंचे थे।
Updated on:
21 Dec 2021 01:49 pm
Published on:
21 Dec 2021 01:48 pm
बड़ी खबरें
View Allबेमेतरा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
