4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्यमंत्री जी हमारी भी सुन लो, नौ सौ स्कूली बच्चों ने बीच सड़क खड़े होकर लगाई गुहार, जानिए क्या है माजरा

ग्राम सरदा हायर सेकंडरी स्कूल के 900 छात्र-छात्राओं (school student ) ने मुख्य मार्ग जाम कर दिया। हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। (Bemetara news)

3 min read
Google source verification
school student bemetara

मुख्यमंत्री जी हमारी भी सुन लो, नौ सौ स्कूली बच्चों ने बीच सड़क खड़े होकर लगाई गुहार, जानिए क्या है माजरा

बेमेतरा . पेयजल समस्या को लेकर बेरला ब्लॉक के ग्राम सरदा हायर सेकंडरी स्कूल के 900 छात्र-छात्राओं (school student ) ने मुख्य मार्ग जाम कर दिया। करीब घंटेभर के प्रदर्शन के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान छात्र-छात्राएं हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नाराज छात्रों ने बताया कि साल भर से स्कूल (school) में पेयजल की समस्या (Drinking water crisis)बनी हुई है। हर जगह गुहार लगाए जाने के बावजूद समस्या के निराकरण के लिए सार्थक कदम नहीं उठाएं गए। नतीजतन विद्यार्थियों को स्कूल (school) समय में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। (Bemetara news)

स्कूल प्रबंधन को बार-बार अवगत कराए जाने के बावजूद समस्या का निराकरण नहीं होने पर सोमवार को छात्र उग्र हो उठे और लंच के बाद सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे। छात्रों के प्रदर्शन से अचंभित स्कूल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी। यहां बीइओ के आश्वासन के बाद छात्र शांत हुए, लेकिन उन्होंने जल्द समस्या का निराकरण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में जानकारी लेने के लिए पत्रिका प्रतिनिधि ने बीईओ को फोन लगाया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। (Bemetara news)

हर जगह शिकायत, फिर भी समस्या का निराकरण नहीं
स्कूल के प्राचार्य बीएल रावटे ने बताया कि पेयजल समस्या के कारण स्कूल के छात्रों सहित स्टॉफ को घर से बॉटल में पानी लेकर आना पड़ता है, जो दिनभर के लिए पर्याप्त नहीं होता। ऐसी स्थिति में वर्तमान में पंचायत भवन से पानी लाया जा रहा है। इस समस्या से विभाग के उच्च अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है।

प्राचार्य ने बताया कि स्कूल में पेयजल आपूर्ति के लिए दो पावर पंप है। लेकिन वाटर लेवल डाउन होने के कारण दोनों पावर पंप फेल हो चुके हैं। पंपों से पानी निकलना बंद हो चुका है। कुछ दिनों तक पास में स्थित सब स्टेशन के पावर पंप से पेयजल की आपूर्ति हो रही थी। वहां भी वाटर लेवल डाउन होने पर सब स्टेशन के कर्मियों ने स्कूल को पानी देने से हाथ खड़े कर दिए, इसलिए नवीन बोर खनन के लिए आवेदन किया है। (Bemetara news)

दर्जनभर गांवों की छात्र-छात्राएं सरदा स्कूल पर निर्भर
ग्राम सरदा, भटगांव, देवरी, जामगांव, बुचीडीह, सिंगदेही, आंदू, अतरगढ़ी, बावनलाख, भिलौरी समेत दर्जनभर गांव के सैकड़ों छात्र-छात्राएं हायर सेकंडरी शिक्षा के लिए सरदा स्कूल पर निर्भर है। यहां प्रशासन स्कूल में पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने में नाकाम रहा है। जिला प्रशासन के बेपरवाह रवैये से पालकों में खासी नाराजगी है।

संकुल समन्वयक से मांगी जाएगी रिपोर्ट
गर्मी शुरू होने के साथ ही पेयजल समस्याओं को लेकर स्कूल प्रबंधन से रिपोर्ट मंगाई जाती है। लेकिन इस बार ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मांगी गई। नतीजतन जिले के अनेकों स्कूलों में पेयजल की समस्या बनी हुई है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी एसके धु्रवे ने कहा कि सरदा स्कूल में पेयजल की समस्या को लेकर छात्रों द्वारा मुख्य मार्ग जाम किए जाने की जानकारी आपसे मिल रही है। इस संबंध में प्राचार्य से जानकारी ली जाएगी। संकुल समन्वयक के माध्यम से सभी स्कूलों से रिपोर्ट मंगाई जाएगी, ताकि समस्या के निराकरण के लिए पीएचई विभाग को स्कूलों की सूची सौंपी जा सके। (Bemetara news)

Chhattisgarh Bemetara से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.