गौरतलब हो कि महिला एवं बाल विकास विभाग बेरला ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 18 पदों पर भर्ती के लिए नौ माह पूर्व आवेदन मंगाए थे, लेकिन तय सीमा के भीतर भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण करने की बजाए परियोजना अधिकारी ने बीआर मंडावी ने तीन माह में पूरी की जाने वाली प्रक्रिया को नौ माह बाद जनपद पंचायत में रखा, जिसमें गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए सदस्यों ने तत्काल भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने का प्रस्ताव पास कर दिया।