
बैतूल। अमर शहीद दीपक यादव की स्मृति में 9 जनवरी को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन शहीद दीपक यादव चौक पर किया गया । जिसमें देश के ख्यातिनाम कवियों ने सैनिकों के शौर्य पर रचनाएं पढ़ी तो वहीं बेटियों के पराक्रम और स्वाभिमान के गीत गाए। लाडो फाउंडेशन के द्वारा बेटियों के नाम से चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मंच से बेटियों को नेम प्लेट प्रदान की गई। वहीं पूर्व सैनिक संघ द्वारा अमर शहीद को रीत सेरेमनी के माध्यम से समाधि स्थल पर शौर्य चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इससे पूर्व सुबह द्रोणा पब्लिक स्कूल, नवीन विद्या मंदिर पटेल वार्ड, रघुकुल डिफेंस एकेडमी, नवीन स्कूल सदर के विद्यार्थियों द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर शहीद दीपक चौक पर अमर शहीद दीपक यादव को श्रद्धांजलि दी गई है। विगत 12 वर्ष से अनवरत जारी एक शाम शहीदों के नाम कवि सम्मेलन का संचालन वरिष्ठ कवि ब्रजकिशोर पटेल इटारसी ने किया वहीं हिमाचल प्रदेश से पधारे कवि ठाकुर नरेंद्र छिंटा ने पहाड़ी गीतों से देश के सैनिकों का शौर्य सुनाया, पथरौटा से पधारे सतीश शमी ने गज़़लें सुनाई तो आल्हा की तर्ज पर नर्मदापुरम के सुनील सांवला ने माहौल को भावपूर्ण कर दिया। बैतूल से सुनील पांसे दास ने देश के हालात और चुनौती पर अपनी बात रखी तो प्रभात पट्टन के पुष्पक देशमुख ने चेतक का शौर्य सुनाकर स्वाभिमान का भाव जगाया। बैतूल बाजार से अजय पंवार ने क्षणिका और पिपरिया से पधारे अरूण गढ़वाल ने व्यंग्य के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर बुंदेलखंडी गीत सुनाकर श्रोताओं को ठहाकों से बांधे रखा। इस अवसर पर बैतूल थाना प्रभारी नीरज पाल, तहसीलदार गोवर्धन पाठे, मुन्ना मानकर, धीरज हिराणी, राहुल अग्रवाल आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। समिति द्वारा सैनिकों का सम्मान किया गया साथ ही कवियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। देर रात तक चले गरिमामय आयोजन का संचालन गीता नागले एवं आभार अनिल यादव ने नगर पालिका परिषद,जिला प्रशसन,समाजसेवी एवं अन्य सामाजिक संगठनों का आभार व्यक्त किया।
Published on:
11 Jan 2026 09:15 pm
बड़ी खबरें
View Allबेतुल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
