
आवां. पूनम अंकुर छाबड़ा ने शराब से बढ़ रही घरेलू हिंसा के आंकड़े पेश कर इस पर लगाम लगाने के लिए कानूनी प्रक्रिया पर प्रकाश डाला।
बैतूल। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले दो सप्ताह से कलेक्टोरेट के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने सोमवार से अपने आंदोलन को उग्र रूप देते हुए धरना स्थल पर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। पहले दिन धरना स्थल पर चार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर रही। जिसका फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। देर शाम तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं धरना स्थल पर ही डटी रही। उल्लेखनीय हो कि नियमितिकरण सहित वेतनमान बढ़ाए जाने को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इधर विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही हड़ताल को देखते हुए उनके विरूद्ध एकपक्षीय कार्रवाई किए जाने की तैयारी शुरू कर दी है। महिला बाल विकास विभाग का कहना था कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा गैर कानूनी रूप से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्हें कार्रवाई को लेकर नोटिस घरों में तामिल कराए जा रहे हैं। पूर्व में नोटिस उन्हें नहीं मिल सके थे इसलिए घर में नोटिस भेजे गए हैं। यदि नोटिस मिलने के बाद भी वे काम पर वापस नहीं लौटती है तो तीन दिन बाद उन्हें नौकरी से बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इधर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हड़ताल पर होने के चलते आंगनबाड़ी केंद्र पर पिछले दो सप्ताह से सन्नाटा पसरा हुआ है। विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किशोरी बालिकाओं के माध्यम से कराया जा रहा है।
धरना स्थल पर किया हवन
पिछले एक सप्ताह से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लंबित मांगों को लेकर धरना स्थल पर किया हवन किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के आंदोलन पर जाने से आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लटके हुए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुमन कुमार पिल्लई ने सभी कार्यकर्ताओं को हड़ताल समाप्त करने निर्देश दिए है। मोबाइल से बर्खास्तगी का मैसेज भेजा जा रहा है।
काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
बैतूल. पिछले एक सप्ताह से कलेक्टारेट के सामने धरना प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने कलेक्टोरेट पहुंचकर जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञात हो कि अपनी जायज मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिदिन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
अभिनंदन सरोवर में उतरकर की नारेबाजी
बैतूल. अपनी जायजा मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं हड़ताल खत्म करने के लिए नोटिस जारी करने से लेकर नौकरी से बर्खास्त करने का दबाव बना रहा है। शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदर्शन को उग्र करते हुए शहर के अभिनंदन सरोवर में ठंडे पानी में उतरकर कार्यकर्ता ने प्रदर्शन किया।
Published on:
14 Dec 2017 12:19 pm
बड़ी खबरें
View Allबेतुल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
