
Shankaracharya's tableau made by children
बैतूल। शहर में पहुंची एकात्म यात्रा के स्वागत के लिए पूरा शहर आतुर नजर आया। यात्रा के आने के पहले ही लोग जगह-जगह चौक-चौराहों और सड़कों पर नजर आए। सुबह दस बजे यात्रा जैसी ही बालाजीपुरम पहुंची। यहां पर यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा ने दोपहर में ढाई बजे के लगभग शहर में पहुंची। बडोरा के पास ही यात्रा के स्वागत का दौर शुरू हो गया था। शंकाराचार्य की चरण पादुका के लोगों ने दर्शन किए। दोपहर में तीन बजे के लगभग यात्रा स्टेडिय पहुंची। जहां पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यात्रा के चलते पूरा शहर केसरिया रंग से पटा रहा। शहर का माहौल धर्ममय हो गया था। यात्रा गुरुवार सुबह हरदा के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा के संयोजक डॉ जितेन्द्र जामदार, मध्यप्रदेश रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष हेमंतराव देशमुख, यात्रा के सहप्रभारी शिवनारायण पटेल, सांसद ज्योति धुर्वे, विधायक हेमंत खंडेलवाल, नपाध्यक्ष अलकेश आर्य, कलेक्टर शशांक मिश्र, एसपी डीआर तेनीवार आदि उपस्थित रहे।
काम स्वरुप अलग परन्तु हम सब एक
बैतूल में आयोजित एकात्म यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम में यात्रा के साथ चल रहे परमहंस डॉ. मुक्तानंद गिरी महाराज ने कहा कि हम सभी प्राणी मात्र में व्याप्त चेतन सत्ता को समझें एवं आपसी मतभेद दूर करें। सभी में आत्मा व्याप्त है। सभी का एकमात्र प्राप्ति स्थल सर्वोच्च सत्ता है। आदि गुरू शंकराचार्य का एकात्म अद्वैतवाद संदेश देता है कि मनुष्य बनें एवं मानवता को प्रकट करें। प्राणीमात्र में परमसत्ता का दर्शन करें। मानवता के रूप में हमारे नाम, काम एवं स्वरूप अलग हो सकते हैं, परन्तु हम सब एक हैं।
नागाओं की फौज नशे की आदी
इस अवसर पर साध्वी डॉ. प्रज्ञा भारती ने कहा कि प्रदेश सरकार एकात्म यात्रा के माध्यम से वैदिक ध्वज के नीचे सभी समाजों को एकत्र कर समरसता लाने का प्रयास कर रही है। हर धर्म, हर पंथ, हर जाति का एकमात्र उद्देश्य अच्छा इंसान बनना होना चाहिए। भारती ने कहा कि नागाओं की फौज नशे की आदी हो गई है। इनके द्वारा धर्म रक्षा नहीं की जा रही है। देश कहां जा रहा है।
सम्मान दुष्ट को भी इंसान बना देता है
इस दौरान गाडरवाड़ा के संत श्री बालकदासजी महाराज ने कहा कि एकात्मवाद का संदेश देकर समाज को संगठित करने का संदेश देती हुई यात्रा से अपेक्षा है कि यह सभी को एक करने में बेहतर संदेशवाहक सिद्ध होगी। खासतौर पर युवाओं को अध्यात्म एवं एकात्मवाद के सिद्धांत से प्रेरणा लेना चाहिए। उन्होंने देवी अतिथि भव पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वागत सम्मान दुष्ट को भी इंसान बना देता है।
हवाई जहाज से की फूलों की वर्षा
बैतूलबाजार में यात्रा के ऊपर बालाजीपुरम् संस्थान द्वारा हवाईजहाज से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा यहां पर दोपहर १२ बजे बैतूलबाजार पहुंची थी। यात्रा के स्वागत में ढोल नगाढ़े बज रहे थे। इसमें ऊंट भी शामिल हुए। महिलाएं पीली साढ़ी में कलश लिए खड़ी रही। महाराष्ट्र ४० दिव्यांग बच्चे यात्रा में शामिल हुए। बालाजीमंदिर और बैतूलबाजार नगर परिषद ने बालाजीपुरम की मिट्टी के साथ चांदी का कलश भेंट किया। यात्रा के दौरान परमंडल, मोही, ससुन्द्रा, पंखा एवं बैतूलबाजार में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
इसलिए की जा रही यात्रा
मां नर्मदा के तट पर भारतीय अस्मिता और राष्ट्रीय चेतना के आधार स्तंभ, सांस्कृतिक एकता और मानव मात्र में एकात्मता के उद्घोषक तथा अद्वेतवाद के अजेय योद्धा आदि शंकराचार्य ने दिव्य ज्ञान प्राप्त किया। प्रदेश सरकार द्वारा ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा की स्थापना के लिए धातु संग्रहण एवं उनके अद्वेत वेदांत दर्शन के प्रति जनजागरण अभियान संचालित करने के उद्देश्य से एकात्म यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
आज यहां से निकलेगी यात्रा
18 जनवरी को एकात्म यात्रा प्रात: 8.30 बजे कॉलेज चौक से निकलेगी, 8.35 बजे गणेश चौक, 8.40 बजे लल्ली चौक, 8.45 बजे बस स्टेण्ड कोठीबाजार, 8.50 बजे पेट्रोल पंप, 8.55 बजे अबेडकर चौक, 9 बजे कारगिल चौक, 9.05 बजे पीपल चौक, 9.10 बजे गेंदा चौक, 9.15 बजे ओव्हर ब्रिज एवं 9.20 बजे डॉन बॉस्को होते हुए प्रात: 9.30 बजे ग्राम दनोरा पहुंचेगी। प्रात: 9.40 बजे भडूस, 9.50 बजे महदगांव, 10 बजे डहरगांव, 10.15 खेड़ी सांवलीगढ़, दोपहर 12 बजे देवगांव, 12.15 बजे हिवरखेड़ी, 12.30 बजे गढ़ा, 12.45 बजे कुहली, दोहपर एक बजे दनोरा, 1.15 बजे जीन जोड़, 1.30 बजे जोगली होते हुए दोपहर 3 बजे चिचोली में नगर भ्रमण के पश्चात् जनसंवाद करेगी। रात्रि विश्राम चिचोली में करने के पश्चात् 19 जनवरी को यात्रा हरदा के लिए प्रस्थान करेगी।
ये रही कार्यक्रम की झलकियां
१. एकात्म यात्रा के स्वागत के लिए केसरिया रंग से पटा शहर।
२. शहर में जगह-जगह लगाए स्वागत दौरान।
३. कुंबी समाज और लोगों ने जगह-जगह किया यात्रा का स्वागत।
४. दर्शन के लिए जगह-जगह चौक चौराहें पर खड़े रहे श्रद्धालु।
५. मंच पर बच्चे संत के रुप में नजर आए बच्चे।
६. मंच के पास ही कन्याएं देवी रुप में बैठी रही,जिनका सभी ने पूजन किया।
७. बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
८.मंच पर सभी धर्म के लोग नजर आए।
९. कार्यक्रम के समाप्त होने से पहले ही लोग उठकर चल दिए।
१०. दुराचारी को फांसी देने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
११. एलईडी के माध्यम से कार्यक्रम का लाइव दिखाया गया।
१२. पुलिस मैदान के पास बच्चों ने बैंड से स्वागत किया।
Published on:
17 Jan 2018 09:28 pm
बड़ी खबरें
View Allबेतुल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
