2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खाना खाते समय महिला को लगा ठसका, मां के साथ बच्चे की भी मौत

खाना खाते समय लगा ठसका, महिला और गर्भ में पल रहे 8 माह के बच्चे की मौत, इसी वर्ष फरवरी माह में हुई थी शादी...।

2 min read
Google source verification

बेतुल

image

Manish Geete

Oct 31, 2022

betul033.png

बैतूल। ठसका लगने के बाद एक गर्भवती महिला की हालत बिगड़ गई। इलाज के लिए उसे मुलताई अस्पताल ले जाया गया। यहां से जिला अस्पताल रैफर किया था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। डाक्टरों की टीम ने महिला के शव का पीएम किया है। महिला की शादी इसी वर्ष फरवरी माह में हुई थी। श्वास नली में भोजन फंसने से मौत की आशंका जताई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम सांवरी निवासी पूनम पति पिंटू बुवाड़े (22) को शनिवार रात अचानक ठसका लगा। इसके बाद महिला को उल्टी हुई और वह बेहोश हो गई। परिजन उसे लेकर मुलताई अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे। हालत गंभीर होने से पूनम को जिला अस्पताल रैफर किया। रविवार सुबह रास्ते में उसकी मौत हो गई। महिला डाक्टरों की टीम ने मृतका के शव का पीएम किया है। महिला की मौत श्वास नली में भोजन जाने की वजह से होने की आशंका है।

यह भी पढ़ेंः

मोबाइल के विवाद में आगबबूला हो गई पत्नी, पति के मुंह पर मिर्ची पाउडर डाला, सिर भी फोड़ा

महिला के पैरों में सूजन थी और बीपी भी बड़ा हुआ था। हालांकि पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण सामने आ सकेगा। महिला की फरवरी में ही शादी हुई थी और वह लगभग आठ माह के गर्भ से थी। मां के साथ गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। मृतक का पति खेती करता है। नवविवाहिता गर्भवती की मौत होने से परिवा सदमे में है।

यह भी पढ़ेंः

डॉक्टरों में दे देनादनः स्वागत भाषण दे रहे अध्यक्ष की भरे मंच पर पिटाई, देखें VIDEO

मई में भी हुआ था ऐसा ही हादसा

इधर, छिंदवाड़ा में भी एक ऐसा ही हादसा हो गया था। शाम को बारात घर आने वाली थी और दुल्हन को ढोकला खाते समय ठसका लग गया। छिंदवाड़ा के बुधवारी बाजार इलाके में रहने वाले प्रमोद महादेवराव काले की बेटी डा. मेघा काले की 20 मई को शादी होने वाली थी। बारात पुणे से आने वाली थी और शादी की तैयारी हो चुकी थी। घर में खुशियों का माहौल था। मेघा भी काफी खुश थी। शादी की रस्मों के बीच मेघा ने नाश्ते में ठोकला खाया, तभी उसे ठसका लग गया। घर वालों ने उसे पानी पीने के लिए दिया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां थोड़ी ही देर बाद डा. मेघा ने दम तोड़ दिया। बारात को वापस लौटना पड़ गया।

यहां पढ़ें विस्तार सेः

सुबह के नाश्ते में ढोकला खा रही थी डॉक्टर दुल्हन, ठसका लगने से मौत, शाम को आनी थी बारात

Story Loader