
हरदा. एसएनसीयू के सामने की दीवार पर गंदगी और नीचे फैला गंदा पानी। ,हरदा. एसएनसीयू के सामने की दीवार पर गंदगी और नीचे फैला गंदा पानी। ,हरदा. एसएनसीयू के सामने की दीवार पर गंदगी और नीचे फैला गंदा पानी।
हरदा. प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कायाकल्प की टीम जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं एवं संसाधनों का निरीक्षण के लिए 28 अगस्त को आने वाली है। इसके चलते अस्पताल में जोरशोर से सफाई, रंगाई-पुताई सहित अन्य कार्य चल रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी कुछ जगहों पर गंदगी पूरी तरह से साफ नहीं हुई है। ऐसे में टीम अस्पताल को किस आधार पर अंक देगी। यह सवालिया निशान है। बताया जाता है कि अभी मध्यप्रदेश के जिले के स्वास्थ्य अधिकारी आकर अस्पताल का जायजा लेंगे। इसके बाद फाइनल निरीक्षण के लिए दिल्ली की टीम आएगी।
लोगों ने दीवारों को किया गंदा
अस्पताल प्रबंधन ने जहां महिला, पुरुष, चाइल्ड वार्ड, प्रसूति वार्ड सहित अन्य जगहों पर सफाई करवाई जा रही है, वहीं दूसरी तरफ एसएनसीयू के सामने स्थित दीवार पर लोगों के द्वारा थूके गए पान के निशान अब भी नहीं मिटे हंै। इसके अलावा गंदा पानी भी फर्श पर बह रहा है। मरीजों के परिजन इस पानी में आना-जाना कर रहे हैं। मगर इस जगह को सही ढंग से साफ नहीं किया गया।
होर्डिंग पर जमी धूल नहीं हटाई
कायाकल्प की टीम को अस्पताल में सभी जगहों पर चकाचक दिखने के लिए जोरशोर से काम करवाए जा रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद कमियां नजर आ रही हैं। रविवार को जिला अस्पताल परिसर में लगे आयुष्मान योजना का होर्डिंग निकलवाया गया। जिसे लाकर दवा वितरण केंद्र के पास रखा गया। होर्डिंग पर इतनी धूल जमी हुई थी कि कर्मचारी उसे साफ करना भूल गए।
महीनों से फैली थी वाटर कूलर के पास गंदगी
वार्ड में भर्ती मरीजों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के लिए ड्रेसिंग रूम के सामने दो वाटर कूलर लगाए गए हैं, लेकिन यहां पर नियमित रूप से सफाई नहीं होने से महीनों से गंदगी पड़ी हुई थी। लेकिन जैसे ही कायाकल्प की टीम आने की जानकारी लगी तो यहां पर गंदगी को साफ कराने के साथ ही क्षतिग्रस्त टाइल्सों को उखाडक़र नई लगाई गर्ई।
आग बुझाने लग रहा फायर सिस्टम
जिला अस्पताल में अभी तक अग्निशमन यंत्र से ही आग बुझाने की व्यवस्था थी, लेकिन अब आने वाले दिनों में पूरे अस्पताल में फायर सिस्टम से आग पर काबू पाया जा सकेगा। शासन की योजना अंतर्गत जिला आयुष विभाग के सामने लगभग 78 लाख रुपए की लागत से 1 लाख लीटर क्षमता का अंडरग्राउंड टैंक का निर्माण हो रहा है। इस टैंक से पाइप लाइन जोडक़र जिला अस्पताल के प्रत्येक वार्ड और बरामदे में फायर सिस्टम की लाइन लगाई जा रही है।
इनका कहना है
जिला अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं, संसाधन, साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मप्र के स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम सोमवार को निरीक्षण के लिए आएगी। इसके बाद फाइनल निरीक्षण के लिए दिल्ली की टीम आएगी। सौ प्रतिशत अंक प्राप्त करने के लिए अस्पताल में व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं।
डॉ. मनीष शर्मा, सिविल सर्जन, हरदा
Published on:
27 Aug 2023, 10:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.