
एक घंटे में दस क्विंटल तक अनाज होता है साफ
बैतूल. अनाज की सफाई के लिए अधिक मजदूरी और हवा के इंतजार से परेशान एक किसान ने अनाज की सफाई करने जुगाड़ से मशीन तैयार की है। किसान का दावा है कि इस मशीन की सहायता से एक घंटे में लगभग १० क्विंटल अनाज की सफाई जा सकती है। जुगाड़ से मशीन तैयार करने में लगभग 6 से 7 हजार रुपए की लागत आई है और एक सप्ताह में यह तैयार हो सकी है। जिला मुख्यालय से लगभग सात किमी दूर ग्राम बाबई निवासी किसान व अधिवक्ता शैलेन्द्र वामनराव कुं भारे (45) ने बताया वे वकालत के साथ ही लंबे समय से खेती कर रहे हैं। किसानों को दावन के बाद अनाज की सफाई करना होता है। हर किसान अनाज की ग्रेडिंग नहीं करवा पाते हैं। मजदूरों से ही गेहंू,सोयाबीन,चना मक्का से कुसी, मिट्टी, डस्ट आदि निकालना पड़ता है। कई बार मजदूर नहीं मिलते या मोटी रकम खर्च करनी पड़ती है। मजदूर हवा के माध्यम से उड़ानी से अनाज की सफाई करते हैं। इसके लिए हवा का इंतजार करना पड़ता है। किसानों की समस्या को देखते हुए शैलेन्द्र ने जुगाड़ से अनाज साफ करने के लिए मशीन बनाई है। उन्होंने बताया ड्रम, एक्जास्ट पंखा, बिजली की मोटर, प्लास्टिक तसला आदि से एक सप्ताह में मशीन बनाई है। बिजली की सहायता से इसे चलाया जाता है। चक्की की तरह ही अनाज डाला जाता है। अनाज ड्रम से होता हुआ निकलता है। पंखे की तेज हवा के चलते मिट्टी,कुसी,डस्ट निकल जाती है और अनाज साफ हो जाता है। अनाज की सफाई में खर्च भी कम आता है।
एक घंटे में दस क्विंटल
किसान कुंभारे ने बताया मजदूरों से काम कराने पर एक घंटे में एक क्विंटल अनाज भी बड़ी मुश्किल से साफ होता है। वहीं इस जुगाड़ की मशीन से एक घंटे में दस क्विंटल तक साफ हो जाता है। समर्थन मूल्य पर खरीदी में साफ गेहंू लिया जाता है। इस मशीन की सहायता से गेहंू को साफ किया जा सकता है। किसान अपने घर में भी इसे तैयार कर सकता है।
Published on:
14 Mar 2022 12:05 am
बड़ी खबरें
View Allबेतुल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
