17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फ्रांस फिल्म डॉक्टरेक्टर थैरी बेरोड स्वच्छता पर ‘टायलेट एक प्रेम कथा’ की तर्ज पर बना रहे फिल्म

फ्रांस से आई स्टार कास्ट और पूरी टीम ने रविवार को मुलताई में फिल्म गेम आफ ट्रोन्स की शूटिंग की

2 min read
Google source verification
patrika

फ्रांस फिल्म डॉक्टरेक्टर थैरी बेरोड स्वच्छता पर ‘टायलेट एक प्रेम कथा’ की तर्ज पर बना रहे फिल्म

मुलताई. भारत में स्वच्छता अभियान को लेकर बनी फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा के बाद फ्रांस की मोनालिसा प्रोडक्शन कंपनी भी स्वच्छता अभियान को लेकर एक फिल्म बना रही है जिसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। इसको लेकर फ्रांस से आई स्टार कास्ट और पूरी टीम ने रविवार को मुलताई में फिल्म गेम आफ ट्रोन्स की शूटिंग की। बताया जाता है कि मुलताई के बाद बैतूल जिले के कई गांवों में स्वच्छता अभियान को लेकर शूटिंग की जाएगी।

मुलताई शुरू की फिल्म की शूटिंग
बैतूल जिले के भीमपुर ब्लाक के जितूढाना ग्राम की अनिता नर्रे द्वारा शौचालय नहीं होने पर मायके जाने की स्टोरी पर टॉयलेट एक प्रेम कथा फिल्म बन चुकी है। फ्रांस से आए मोनालिसा प्रोडक्शन कंपनी के डॉयरेक्टर थैरी बेरोड एवं कैमरामैन जीन पीयरे और दिल्ली की दिव्या दुगड़ ने बताया कि हम स्वच्छता अभियान को लेकर गेम आफ ट्रोन्स फिल्म बना रहे हैं जिसकी शूटिंग मुलताई और आसपास के गांव से शुरू की है। उन्होंने जिसे फ्रांस सहित दुनिया भर में दिखाया जाएगा। फिल्म के डॉयरेक्टर थैरी बेरोड ने कहा कि वह भीमपुर की अनिता नर्रे की कहानी को भी फिल्म में शामिल कर रहे हैं, वह टॉयलेट एक प्रेमकथा से प्रभावित होकर यह फिल्म बना रहे हैं।

भारत में फिल्म बनाना सुखद अनुभुति
फ्रांस के मोनालिसा प्रोडक्शन कंपनी के डॉयरेक्टर थैरी बेरोड थैरी बेरोड ने कहा कि उन्हें भातर आकर एक सुखद अहसास हुआ है। यहां के लोगों का सहयोंग पा कर वे बहुत खुश है। इस फिल्म के दौरान उन्हे ग्रामिण अंचलों को देखने एवं भारत को समझने का मौका मिला है। उन्हें आंक$डों पर यकीन नहीं था, इसलिए वह फ्रांस से खुद वास्तविकता देखने मुलताई आए थे। उन्हें खुशी हो रही है कि वाकई में घरो-घर शौचालय बन गए हैं, इन शौचालयों के बनने से गांवों में बीमारियां नहीं फैलेगी और महिलाओं को भी सुविधा होगी, इसलिए यह शौचालय बहुत ही महत्वपूर्ण है।

भीमपुर की अनिता नर्रे की कहानी को किया शामिल
फिल्म के डायरेक्टर थैरी बेरोड ने कहा कि वह भीमपुर की अनिता नर्रे की कहानी को भी इस फिल्म में शामिल कर रहे हैं, उन्होंने भारत में बनी टायलेट एक प्रेम कथा फिल्म को देखा है। जिससे वह बहुत प्रभावित हुए हैं और इसी को लेकर स्वच्छता थीम को लेकर नई फिल्म बना रहे हैं, जो पूरे विश्व में लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करेंगी। दिल्ली से आई दिव्या दुग$ड ने कहा कि वह इस प्रोडक्शन को भारत में सपोर्ट कर रही हैं और स्वच्छता को लेकर क्या-क्या काम हुआ है और अभी क्या-क्या काम होना बाकी है, इसको लेकर स्टोरी बनाकर उसका फिल्मांकन करने का काम कर रही हैं।