15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घरवाले नहीं थे तैयार, थाने पहुंचा कपल तो वर्दीवालों ने परिवार को मनाया और पुलिस स्टेशन में ही करा दी शादी

बेतुल जिले के भैंसदेही पुलिस स्टेशन ( marriage in Bhainsdehi police station ) में हुई शादी कि पूरे जिले में है चर्चा, जानिए क्यों खास है यह शादी

3 min read
Google source verification
marriage in Bhainsdehi police station

marriage in Bhainsdehi police station


बेतुल. मध्यप्रदेश के बेतुल जिले स्थित भैंसदेही पुलिस स्टेशन ( marriage in Bhainsdehi police station ) में एक लवर्स की हुई शादी पूरे जिला में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस कपल के घरवाले दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं थे। दोनों घर से भागकर पुलिस थाने ( marriage in police station ) पहुंचे तो पुलिसवालों ने कपल के परिवार को समझाया। उसके बाद दोनों की शादी थाने में करवाई और घर के लिए विदा कर दिया।

दरअसल, भैंसदेही थाऩा ( marriage in Bhainsdehi police station ) क्षेत्रांतर्गत विवाह करने के लिए घर से भागे एक युवक और युवती का कृत्य दो परिवारों के बीच विवाद का कारण बन गया। बढ़ते विवाद के देखते हुए भैंसदेही पुलिस ने पूरी संवेदनशीलता बरतते हुए जहां विवाद को शांत कराया, वहीं युवक-युवती और दोनों परिवारों के हितों को समझते हुए थाना परिसर में ही दोनों का विवाह करा दिया।

पुलिसवालों ने दिया आशीर्वाद
विवाह संपन्न होने के बाद थाने में पदस्थ समस्त पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने वर-वधु को आशीर्वाद भी दिया। जिसके बाद दोनों परिवार थाने से खुशी-खुशी विदा हो गए।

यह था पूरा मामला
सहायक उप निरीक्षक सेवंती परते ने बताया कि दो दिन पूर्व ग्राम चोपनी निवासी प्रियंका नावड़े एवं भिकुंड निवासी अजाब राव विवाह करने की नियत से घर से भाग गए थे। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद हो रहा था। बुधवार को थाना परिसर में एक बार फिर से दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। स्थिति गंभीर होने पर पुलिस ने जैसे-तैसे दोनों परिवारों को समझाकर शांत कराया।

विवाह करने की इच्छा जाहिर की
पुलिस ने दोनों से पूछताछ करनी शुरू की तो दोनों ने एक-दूसरे से विवाह करने की इच्छा जाहिर कर दी। इसके बाद पुलिस द्वारा दोनों परिवारों को समझाया गया और वह जब राजी हुए तो थाने में प्रियंका और अजाब का विवाह संपन्न कराया गया।

थाने में ही भरी मांग
पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी जोड़े को देखने के लिए थाने में लोगों की भीड़ काफी थी। इस दौरान युवक ने थाने में युवती की मांग भरी। फिर दोनों एक दूजे के हो गए। वहीं, थाने में ही शादी के दौरान कुछ लोग डांस करते हुए भी दिखे। कपल भी शादी के बाद काफी खुश नजर आया।

एक साल से साथ था प्रेम
अजबराव और प्रियंका एक-दूसरे को पिछले एक साल से जानते हैं। उसके बाद से ही दोनों आपसे में शादी करना चाहते थे लेकिन दोनों के घरवालों को इस शादी पर सख्त ऐतराज था। दोनों ने घरवालों के खिलाफ जाते हुए घर छोड़ दिया। उसके बाद प्रियंका के घरवालों ने अजबराव के खिलाफ पुलिस थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज करवा दी जो बाद में गलत साबित हुई।

तोहफे में पेड़
वहीं, इस शादी में पर्यावरण बचाने के भी संदेश दिए गए। जब प्रियंका और अजबराव की शांदी संपन्न हो गई तो कुछ समाजसेवियों और पुलिसवालों ने इन्हें तोहफे में पेड़ दिया। जिसे वह लगाएंगे। ऐसे में बेतूल पुलिस की इस पहल की जिले में खूब चर्चा है। दो परिवारों को झगड़े से बचा लिया।