13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाथरूम में फ्रेश होने गया था मरीज, अचानक सांप देखते ही बाहर भागा

MP News: मध्यप्रदेश के बैतूल जिला अस्पताल में सांप मिलने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद स्नेक कैचर को बुलाकर रेस्क्यू किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
mp news

MP News: मध्यप्रदेश के बैतूल जिला अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया। जिस वक्त ट्रामा सेंटर के बाथरूम में सांप मिलने से हडकंप मच गया। अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने तुरंत स्नेक कैचर को इसकी सूचना दी। जिसके बाद सांप को रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू के दौरान सांप ने स्नेक कैचर के हाथ में काट लिया।

जानकारी के मुताबिक, ट्रामा सेंटर के बाथरूम में सांप छिपकर बैठा था। एक मरीज वॉशरूम फ्रेश होने गया था। तभी अचानक सांप दिखने से हड़कंप मच गया। सांप होने की सूचना तुरंत स्टाफ को दी गई। जिसके बाद रेस्क्यू करने के लिए स्नेक कैचर को बुलाया गया।

सर्प कैचर के अनुसार, यह सांप पानी में रहने वाला पनीयल प्रजाति का है, जो जहरीला नहीं होता है, लेकिन ट्रामा सेंटर के बाथरूम में सांप दिखाई देने के बाद मरीजों ने कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया था।