
बैतूल. चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद चांद पर जमीन खरीदने वाले खुश हैं, क्योंकि भविष्य में चांद पर जाने और अपनी जमीन देखने की संभावना बढ़ गई है। बैतूल के एनआरआई शिवनारायण उर्फ सेम वर्मा ने पत्नी जयदेवी वर्मा के नाम 11 नवंबर 2020 में अमेरिका की एक कंपनी से चांद पर 10 एकड़ जमीन खरीदी थी। यह जमीन करवाचौथ पर पत्नी को उपहार में दी थी। वर्मा ने बताया कि अब यदि चांद पर जाने का मौका मिलता है तो वे जमीन के टुकड़े को जरूर देखना चाहेंगे।
7 लाख में खरीदी थी जमीन
एनआरआई शिवनारायण वर्मा बताते हैं कि अमेरिका में टीवी पर विज्ञापन देखकर पत्नी के लिए चांद पर जमीन खरीदने का मन बनाया। लॉटरी में 10 हजार डालर (7 लाख रुपए) में जमीन का टुकड़ा खरीदा था। अमेरिका की इस कंपनी ने उन्हें लूनर रिपब्लिक की नागरिकता का सर्टिफिकेट भी दिया है। इंटनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री के मुताबिक चांद पर एक एकड़ जमीन की कीमत 37.50 डॉलर यानि 3 हजार 80 रुपए है।
यह भी पढ़ें- मिल गया जनादेश ! अब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे संजय पाठक
नक्शा भी दिया था
अमेरिका की कंपनी ने वर्मा को चांद की जमीन का नक्शा और सर्टिफिकेट भी दिया है। जमीन चांद पर 255 नॉर्थ लेटिट्यूड 38.0 अंश, ईस्ट लॉन्गीट्यूड, ट्रेक्ट 2, पार्सेल्स 2947 से 2956 लौरस मांउटेन के पास है। कंपनी ने जमीन बेचने के साथ ही एग्रीमेंट भी किया है। वहीं शिवनारायण वर्मा की पत्नी जयदेवी वर्मा ने बताया कि करवाचौथ पर पति ने जब चांद का टुकड़ा खरीदकर उपहार में दिया तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। चंद्रयान की सफलता ने हमें नई उम्मीद दी है।
देखें वीडियो- देखें कैसे लैंडर से बाहर आया था रोवर प्रज्ञान
Published on:
25 Aug 2023 09:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबेतुल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
