8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेत में मिली युवक की अधजली लाश, बाइक भी जलाई

आमला थाना क्षेत्र के खंडारा के पास भीलावाडी ग्राम के समीप रविवार सुबह खेत में एक युवक की अधजली हुई लाश मिली है।

2 min read
Google source verification
The half-burnt dead body of a young man was found in the field, the bi,The half-burnt dead body of a young man was found in the field, the bi

The half-burnt dead body of a young man was found in the field, the bi,The half-burnt dead body of a young man was found in the field, the bi


आमला। आमला थाना क्षेत्र के खंडारा के पास भीलावाडी ग्राम के समीप रविवार सुबह खेत में एक युवक की अधजली हुई लाश मिली है। पास में उसकी बाइक भी जली हुई हालत में मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका निरीक्षण कर शव को बरामद कर विवेचना में लिया है। वही आमला पुलिस ने जांच शुरू की है। युवक की अज्ञात लोगों ने हत्या की है।
आमला थाना प्रभारी संतोष पंद्रे ने बताया कि 100 डायल को सुबह 7 बजे सूचना मिली थी। आमला थाना क्षेत्र के खंडारा के पास भीलावाड़ी गांव में दिनेश राठौर के खेत में एक युवक की जली हुई लाश और उसकी बाइक जली हुई पड़ी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और मृतक की शिनाख्त के लिए बाइक के चेचिंस नंबर से सर्च किया तो पता चला की यह बाइक शशि कुमार खातरकर की है। मृतक के पास से पर्स में अधजला आधारकार्ड भी यही नाम था। मृतक शशि कुमार खातरकर पिता रघुनाथ खातरकर (२७) निवासी माचना नगर बैतूल के रूप में मृतक की शिनाख्त हुई है। घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। शशी खेत में कब,कैसे और क्यों पहुंचा। शशी को या फिर किसी ने ले गया। एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने बताया युवक की किसी ने हत्या की है और मोटरसाइकिल भी जला दी है। मृतक रात ११ बजे तक घर पर ही था। घटना स्थल पर कैसे पहुंचा इसका पता लगा रहे हैं। पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है।
कम्प्यूटर रिपेयरिंग करता था युवक
आमला पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने भी लाश की शिनाख्त की और बताया कि लाश शशि कुमार खातरकर की है। बताया जा रहा है कि शशि कम्प्यूटर रिपेयर का काम करता था। मृतक की पत्नी 24 मई को मायके गई हुई थी। शशी के एक भी बच्चे नहीं है। माता-पिता घर के नीचे रहते थे। परिजनों का कहना है रात में शशी घर पर ही था। इसके बाद कब गया पता नहीं हैं। परिजनों ने जमीनी विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई है।