7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना से बैतूल के जाकिर हुसैन वार्ड में दो लोगों को मौत

कोरोना महामारी के चलते बैतूल शहर के जाकिर हुसैन वार्ड स्थित गर्ग कॉलोनी क्षेत्र में बीते चौबीस घंटों के दौरान कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई है। क्षेत्र में किराना दुकान संचालित करने वाले ५८ वर्षीय पुरुष को बीमार होने के चलते इलाज के लिए अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रैफर किया गया था लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
कोरोना से मरने वालों की संख्या ९ पर पहुंची

Death toll from Corona reached 6

बैतूल। कोरोना महामारी के चलते बैतूल शहर के जाकिर हुसैन वार्ड स्थित गर्ग कॉलोनी क्षेत्र में बीते चौबीस घंटों के दौरान कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई है। क्षेत्र में किराना दुकान संचालित करने वाले ५८ वर्षीय पुरुष को बीमार होने के चलते इलाज के लिए अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रैफर किया गया था लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं इसी वार्ड के ३८ वर्षीय एक मोटर मैकेनिक पिछले तीन-चार दिनों से घर में बीमार था। हालत बिगडऩे पर परिजन गुरुवार रात को इलाज के लिए अस्पताल ले गए थे, लेकिन अस्पताल प्रशासन के मुताबिक उक्त व्यक्ति की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। कोरोना से मरने वालों में सबसे कम उम्र मैकेनिक की बताई जाती है। चिचोली में स्टेट बैंक के ब्रांच मैनेजर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बैंक को सेनेटाइजर करके सील कर दिया गया है। इधर शुक्रवार को जिले में रिकॉर्ड तोड़ मरीज मिले हैं। एक ही दिन में ३२ कोरोना पॉजिटिव मरीज निकले हैं। बैतूल शहर में कुल १५ मरीज मिले हैं। जिससे जिले में इनकी संख्या ४५८ पर पहुंच गई है। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या १२८ बताई जाती है। जबकि स्वास्थ्य होकर घर लौट चुके मरीजों की संख्या ३२३ है। अभी ४९७ सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी बताया जा रहा है। जिसके चलते मरीजों की संख्या और तेजी से बढऩा तय है।
बैंक मैनेजर कोरोना पॉजिटिव होने पर बैंक सील
चिचोली। चिचोली क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही। नगर के बाजार चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक के ब्रांच मैनेजर एवं पुणे से आए ग्राम कोंढऱ निवासी 21 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। नगर के बाजार चौक में संचालित भारतीय स्टेट बैंक के ब्रांच मैनेजर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद नगर में एक बार फिर कोरोना को लेकर भय का माहौल है। हालांकि की ब्रांच मैनेजर विगत 5 दिनों से बैंक में उपस्थित नहीं हो रहे हैं, लेकिन इसके पूर्व उनके संपर्क में आए सभी लोग संदिग्ध के दायरे में आ गए हैं। बैंक में पदस्थ ब्रांच मैनेजर ने स्वयं को अस्वस्थ महसूस करते हुए 17 अगस्त को चिचोली में रहते कोरोना का टेस्ट करवाया था। इसके बाद वे अपने निवास स्थान इंदौर चले गए थे। अब उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रशासन ने बैंक को सेनेटाइज करवाकर सील कर दिया है। बैंक खुलने के संबंध में के कर्मचारियों ने बताया कि प्रशासन के दिशा निर्देश के बाद ही अग्रिम की कार्रवाई की जाएगी। वही ग्राम कोढऱ में एक 21 वर्ष श्रमिक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।युवक 17 तारीख के पुणे से अपने गांव पहुंचा था। तहसीलदार लवीना घागरे ने ग्राम कोढऱ पहुंचकर मरीज के घर का आसपास का एरिया कंटेंटमेंट एरिया घोषित कर दिया है।
इनका कहना
- जाकिर हुसैन वार्ड में दो लोगों की कोरोना से मौत हुई है। एक मरीज मृत अवस्था में अस्पताल पहुंचा था तो दूसरे की भोपाल ले जाने के दौरान मौत हो गई।
- डॉ अशोक बारंगा, सिविल सर्जन जिला अस्पताल बैतूल।