2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोबाइल के विवाद में आगबबूला हो गई पत्नी, पति के मुंह पर मिर्ची पाउडर डाला, सिर भी फोड़ा

शाहपुर के जाखली की घटना, पति जिला अस्पताल में भर्ती, पत्नी ने पति के मुंह पर डाला मिर्ची पाउडर, सिर भी फोड़ा...>

less than 1 minute read
Google source verification

बेतुल

image

Manish Geete

Oct 31, 2022

betul1.png

बैतूल। अब मोबाइल भी झगड़े का कारण बन रहे हैं। एक शराबी पति को महिला ने शराब नहीं पीने के लिए टोका तो गुस्से में पत्नी का मोबाइल ही तोड़ दिया। इससे गुस्सा हुई पत्नी ने अपने पति के मुंह पर मिर्च पाउडर लगा दिया और उसके सिर भी फोड़ दिया। अब मामला पुलिस थाने पहुंच गया है और पति अस्पताल में इलाज करा रहा है।

यह भी पढ़ेंः

डॉक्टरों में दे देनादनः स्वागत भाषण दे रहे अध्यक्ष की भरे मंच पर पिटाई, देखें VIDEO
'महाकाल लोक' को भुनाने की प्लानिंग, दलित और आदिवासियों पर भी कांग्रेस की नजर

जानकारी के मुताबिक पंकज सरिआम (26) निवासी जाखली शाहपुर शराब के नशे में शनिवार शाम को घर पर पहुंचा था। नशे में पति और पत्नी का विवाद हो गया। पत्नी वर्षा सरिआम ने गुस्से में अपने पति का मोबाइल तोड़ दिया। इसके बाद पति पंकज ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की।

गुस्साई पत्नी ने भी पहले तो मिर्ची का पाउडर अपने पति के मुंह पर डाल दिया और ईंट से सिर पर वार कर दिया। इसमें पंकज के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसे तत्काल परिजन 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया है। पीड़ित पति ने पूरी घटना पुलिस को बताई हैं,हालांकि पुलिस ने अभी इसमें एफआइआर नहीं की है। बताया कि पंकज अपने ही दोस्त का मोबाइल पैसे नहीं देने पर उठा लाया था। वही मोबाइल तोडऩे से गुस्से में आकर पत्नी के साथ मारपीट कर दी थी।

यह भी पढ़ेंः

Government Holidays: नवंबर की सरकारी छुट्टी घोषित, आदेश जारी
पारसी के खंडहर बंगले में नजर आई नीतू सिंह, यहां चल रही है 'लेटर टू मिस्टर खन्ना' की शूटिंग
अस्पताल के कैंपस में डॉक्टर कर रहे थे पार्टी, नर्स को देख हो गए बेकाबू

Story Loader