31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अस्पताल के कैंपस में डॉक्टर कर रहे थे पार्टी, नर्स को देख हो गए बेकाबू

पूर्व बीएमओ पर नर्स ने लगाया नाइट ड्यूटी के दौरान शराब पीकर छेड़छाड़ करने का आरोप...>एक सप्ताह पूर्व की घटना, विभाग ने शुरू की जांच>
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टीकमगढ़

•

image

Manish Gite

•

Updated: 27 Oct 2022, 4:19 PM IST

nurse.png

टीकमगढ़। बल्देवगढ़ के पूर्व बीएमओ पर एक नर्स ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। एक सप्ताह पूर्व हुई इस घटना की शिकायत खरगापुर थाने में की गई है। साथ ही शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने भी इसकी जांच शुरू कर दी है। सूत्रों की माने तो अब इस मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

खरगापुर स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ एक नर्स ने पूर्व बीएमओ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। नर्स ने इसकी शिकायत खरगापुर थाने में की है। नर्स द्वारा बताया गया है कि वह 16 अगस्त को नाइट ड्यूटी पर थी। उसी समय पीछे डॉक्टर्स क्वॉटर में डॉक्टरों की पार्टी चल रही थी।

कुछ देर बाद वहां पर पूर्व बीएमओ शराब के नशे में आए और वह नर्स से गाली-गलौज कर उन्हें भाव न देने की बात कहने लगे। इसके बाद उन्होंने नर्स को अपने गले लगाने का प्रयास किया, लेकिन वह वहां से निकल भागी।

परेशान नर्स ने इसकी शिकायत फोन ही अधिकारियों से की और 17 अक्टूबर को थाने पहुंच कर पुलिस से की। पुलिस ने अब इस मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं नर्स द्वारा इसकी शिकायत सीएमएचओ पीके माहौर से की गई है।

मामला दबाने का प्रयास

सूत्रों की माने तो अब इस मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। यही कारण है कि दस दिन पूर्व हुई इस घटना पर अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। विभाग भी इस मामले में जांच के बाद ही कार्रवाई करने की बात कह रहा है। विभाग इसे दोनों पक्षों का आपसी विवाद बता रहा है, लेकिन एक महिला कर्मचारी के साथ इस प्रकार की घटना की जानकारी से आमजन नाराज बने हुए है।

इस मामले में टीम बनाकर जांच की जा रही है। दोनों से बात की गई है, दोनों अपनी-अपनी बात कह रहे है। जांच के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा। उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

-डॉ पीके माहौर, सीएमएचओ, टीकमगढ़