भरतपुर

चार पंचायत समितियों की 153 ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए 865 प्रत्याशी मैदान में

जिले में दूसरे चरण में सेवर, कुम्हेर, नदबई, भुसावर, उच्चैन की 153 ग्राम पंचायतों में 22 जनवरी को मतदान होगा। अब इन ग्राम पंचायतों में 865 प्रत्याशी सरपंच पद के लिए मैदान में है।

3 min read
Jan 14, 2020
चार पंचायत समितियों की 153 ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए 865 प्रत्याशी मैदान में

भरतपुर. जिले में दूसरे चरण में सेवर, कुम्हेर, नदबई, भुसावर, उच्चैन की 153 ग्राम पंचायतों में 22 जनवरी को मतदान होगा। अब इन ग्राम पंचायतों में 865 प्रत्याशी सरपंच पद के लिए मैदान में है।
उच्चैन. खरैरा, पीगौरा और गहलऊ में सभी वार्ड पंच निर्विरोध चुने गए थे जबकि 24 ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए 159 उम्मीदवार मैदान में रहे। 248 वार्ड पंचों में से 143 वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए है। उच्चैन चुनाव शाखा प्रभारी राजेश शर्मा व विनोद शर्मा ने बताया कि उच्चैन में सात, अंधियारी में आठ, बरघा में पांच, चिचाना में पांच, फतेहपुर में नौ, खडैरा में छह, गहलउ में छह, मुढेरा में 14, खुड़ासा में सात, नगला तेरहियां में पांच, नगला बीजा में पांच, पिचूना में 10, पीगौरा में 15, सहना में पांच, सैदपुरा में सात, कल्याणपुरा में तीन, तेहरालोधा में पांच, बारहमाफी में तीन, खरैरा में चार, अघापुर में चार, भैंसा में छह, कुरका में सात, बहरारेखपुरा में नौ, एक्टा में चार प्रत्याशी सरपंच पद के लिए मैदान में है। प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।

नदबई. 36 ग्राम पंचायत में सरपंच पद को लेकर 269 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए। ग्राम पंचायत मई में दो प्रत्याशी आमने-सामने रह गए। जबकि, सबसे अधिक ग्राम पंचायत तलछेरा में सबसे अधिक 18 प्रत्याशियों के बीच सरपंच पद का मतदान होगा। एसडीएम विनोद मीणा के अनुसार ग्राम पंचायत अखैगढ में तीन, अटारी में 12, ऐचेंरा में छह, उटारदा में सात, ऊंच में आठ, कटारा में छह, करीली में चार, कबई में सात, खांगरी में चार, करही में 10, खटौटी में तीन, खेड़ीदेवीसिंह में नौ, गगवाना में 10, गांगरौली में चार, गादौली में नौ, जहांगीरपुर में सात, झारकई में सात, डहरा में आठ, तलछेरा में 18, नयावास में चार, न्योठा में सात, नामखेड़ा में सात, परसवारा में नौ, पहरसर में 11, पिपरऊ में 12, बछामदी में छह, बरौलीरान में आठ, बरौलीछार में चार, बहरामदा में सात, भदीरा में छह, मई में दो, रायसीस में 13, रौनीजा में छह, लखनपुर में आठ, लुहासा में नौ व हन्तरा में आठ प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।

कुम्हेर. 22 जनवरी को होने वाले सरपंच पद के लिए 240 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। तमरेर में पांच, सिकरोरी में सात, पिचूमर में छह, रीठौटीमें चार, उसरानी में चार, थैरावर में चार, साबौरा में सात, महरावर में सात, बिरहरु में 12, अस्तावन में पांच, भटावली में छह, गुदावली में छह, पपरेरा में सात, आजऊ में छह, पाऊआ में छह, धनवाड़ा में पांच, हेलक में सात, बाबैन में पांच, लखन में पांच, बैलाराकला में नौ, कूम्हा में दो, दादू में नौ, अभौर्रा में सात, डहरा में पांच, बौरई में 10, सोगर में सात, उवार में चार, रारह में सात, अवार में आठ, अजान में नौ, गुनसारा में आठ, ताखा में नौ, सांतरुक में छह, तालफरा में छह दावेदार सरपंच पद के लिए मैदान में है। वहीं थेरावर के वार्ड सात और बौरई के वार्ड चार में कोई भी प्रत्याशी नहीं है। 407 वार्ड में 726 वार्ड पंच चुनाव लड़ रहे है।

भुसावर. 24 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 244 प्रत्याशी मैदान में है। 24 ग्राम पंचायतों में होने वाले सरपंच पद के लिए 386 दावेदारों ने आवेदन पत्र चुनाव अधिकारी के सामने प्रस्तुत किए। नामांकन फॉर्मों की जांच के बाद अब कुल 244 प्रत्याशी सरपंच पद का चुनाव लड़ रहे हैं। 142 फॉर्म निर्वाचन विभाग की ओर से रद्द कर दिए गए हैं या वापस ले लिए गए हैं। निर्वाचन विभाग से मिली सूचना के अनुसार अलीपुर में 16, मैनापुरा में 11, सलेमपुर खुर्द में नौ, घाटरी में 11, सलेमपुर कला में 10, नारौली में सात, नेवाड़ा में 12, छोकरवाड़ा कला में 13, बाछरैन में 18, झारोटी में पांच, कमालपुरा में आठ, दीवली में चार, चैटोली में छह, इटामड़ा में आठ, सुहारी में 16, सैंदली में 13, रनधीरगढ में 15, बारोली में 14 तथा बल्लभगढ में नौ, बबैखर में 10, पथैना में 12, निठार में आठ, गौगेरा में तीन दावेदार मैदान में है।

Published on:
14 Jan 2020 09:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर