19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजयपाल बने सेना में मेजर जनरल, भरतपुर का बढ़ा मान

भरतपुर के लोगों की वीरताा की गाथाएं इतिहास के पन्नों में भरी पड़ी हैं। वीरता की इस परम्परा को आज भी यहां के लोग कायम किए हुएहैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

aniket soni

Jan 23, 2017

भरतपुर के लोगों की वीरताा की गाथाएं इतिहास के पन्नों में भरी पड़ी हैं। वीरता की इस परम्परा को आज भी यहां के लोग कायम किए हुएहैं।

इसी कड़ी में एक ऐसा नाम भी है जिन्होंने भारतीय सेना में ऐसा मुकाम बनाया ै है जहां तक पहुंचने का हर सैन्य अधिकारी सपना देखता है। जिले के कुम्हेर क्षेत्र के गांव साबौरा निवासी अजयपाल सिंह ऐसी ही सश्खियत हैं। हाल ही में वे सेना में मेजर जनरल बने हैं।

सेना में यह तीसरा बड़ा पद माना जाता है।
अजयपाल सिंह कुम्हेर के गांव साबौरा निवासी किशन सिंह बोहरे के नातियों में से एक है। उनके पिता सुरेन्द्र सिंह राजस्थान प्रशासनिक सेवा में सेवारत रहे। मेजर जनरल अजयपाल सिंह चित्तौडग़ढ़ स्थित सैनिक स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की और उसके बाद उन्होंने एनडीए में प्रवेश लिया।

इसके बाद वे सफलता की सीढ़ी चढ़ते चले गए। उनके इस मुकाम पर पहुंचने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई।

ये भी पढ़ें

image