9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SP रेलवे लक्ष्मीनिवास मिश्रा को महाकुंभ-2025 सेवा पर मिला मुख्यमंत्री मेडल, रेलवे ने किया था बेहतरीन काम

महाकुंभ 2025 में उत्कृष्ट कार्य के लिए SP जीआरपी लक्ष्मीकांत मिश्रा को मुख्यमंत्री मेडल मिला है। यह सम्मान रेलवे पुलिस बल के लिए गर्व की बात मानी जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: पत्रिका, SP रेलवे को मिला मुख्यमंत्री मेडल

गोरखपुर के SP रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र को “मुख्यमंत्री महाकुंभ सेवा मेडल 2025” और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। यह सम्मान महाकुंभ-2025 में रेलवे सुरक्षा और व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए मिला। प्रयागराज में ADG रेलवे प्रकाश डी ने यह सम्मान दिया।

रेलवे ने किया था बेहतरीन प्रबंधन

जानकारी के मुताबिक महाकुंभ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे। इस दौरान रेलवे पुलिस पर स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, ट्रेन संचालन और क्राउड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी रही। रेलवे पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सहयोग और शिकायत निस्तारण जैसे काम समय पर और महत्वपूर्ण तरीके से किए।

ADG रेलवे ने दिया यह सम्मान

इससे यात्रियों को सहायता मिलने के साथ व्यवस्था सुचारु बनी रही। महाकुंभ 2025 के दौरान रेलवे स्टेशन और प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा बलों को लगातार तैनात रखा गया। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने रेलवे प्रशासन के साथ मिलकर रूट, सूचना और भीड़ प्रबंधन पर काम किया। यात्रियों के लिए हेल्प डेस्क भी सक्रिय रखा गया जिससे जरूरी जानकारियां लोगों को मिलती रहीं। इस दौरान अधिकारियों ने SP की कर्तव्यनिष्ठा और नेतृत्व की सराहना की। सम्मान मिलने की जानकारी के बाद रेलवे पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने खुशी जताई और शुभकामनाएं दीं। यह उपलब्धि रेलवे पुलिस बल के लिए गर्व की बात मानी जा रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ऐसे सम्मान से कार्य के प्रति उत्साह बढ़ता है और बेहतर काम को प्रेरणा मिलती है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग