7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

26 जनवरी को लेकर अलर्ट! हर गांव तक ये मैसेज भिजवा रही पुलिस

UP Police सहारनपुर DIG ने मुजफ्फरनगर शामली और सहारनपुर SSP के निर्देशित किया है कि मैसेज सभी गांव तक जाना चाहिए।

2 min read
Google source verification
UP Police

प्रतीकात्मक फोटो

UP Police गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी यानी को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। ऐसा लगता है जैसे पुलिस को किसी अंजान अनहोनी की आशंका हो। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि पुलिस की कार्यवाही से इस तरह के संकेत मिल रहे हैं। सहारनपुर पुलिस ने इन दिनों गांव-गांव जाकर चौकीदारों के साथ गोष्ठी कर रही है। इस दौरान ग्रामीणों औ चौकीदारों को चौकन्ना और सजग रहने के लिए कहा जा रहा है। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि अगर गणतंत्र दिवस पर किसी तरह की कोई अफवाह सुनाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

डीआईजी ने निर्देश हर गांव तक पहुंचे संदेश

इस कार्यवाही के बारे में पुलिस अफसरों का कहना है कि यह सजगता है। राष्ट्रीय पर्व पर कानून व शांति व्यवस्था को मजबूत बनाना ही इस कार्यवाही का उद्देश्य है। सहारनपुर परिक्षेत्र के डीआईजी अभिषेक सिंह की ओर से शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के एसपी और एसएसपी को निर्देश दिए गए हैं कि 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व है। इसके साथ ही शब-ए-बारात व रविदास जयंती भी है। इन सभी त्यौहारों पर कानून व्यवस्था दुरुस्त रहे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी त्यौहार संपन्न हो इसके लिए सजगता आवश्यक है।

ये दिए गए हैं निर्देश

सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी अपने-अपने थानों में समस्त ग्राम चौकीदारों की गोष्ठी आयोजित करें। इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य त्यौहारों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की रोकथाम सुनिश्चित करना है। गोष्ठी के दौरान ग्राम चौकीदारों को सभी निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाए। सबसे महत्वपूर्ण बात ये बताई जाए कि उन्हे अपने क्षेत्रों में निरंतर सतर्क दृष्टि बनाए रखनी है। संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखनी होगी। किसी भी महत्वपूर्ण सूचना अथवा घटना की जानकारी तत्काल संबंधित थाना प्रभारी और उच्च अधिकारियों को देनी है। अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर नियंत्रण रखने में सक्रिय भूमिका निभानी है। धार्मिक स्थलों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों एवं कार्यक्रम स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

आपसी समन्वय एवं जनसहयोग भी जरूरी

गांव के चौकीदारों को यह भी समझाया जाए कि आपसी समन्वय बहुत आवश्यक है। स्थानीय नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित कर आपसी सौहार्द बनाए रखने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए बताया जाए। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट करें कि आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सजग है।