5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साइबर ठगों की अब खैर नहीं, भरतपुर आईजी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, शिकायत करने वालों के नाम गुप्त रखे जाएंगे

बैंक अकसर लोगों को ऐसे फ्रॉड करने वाले लोगों से बचने के लिए अभियान चलाते रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग इन स्कैम्स के चक्कर में आकर ठगी का शिकार हो जाते हैं। सतर्क लोग तुरंत साइबर पुलिस में अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत कर काफी हद तक अपने पैसे बचा लेते हैं, लेकिन कई लोग समय पर अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस में नहीं कर पाते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
cyber_fraud.jpg

Number Released To Report Cyber Crimes : ट्रेक्नोलॉजी जहां हमारे लिए वरदान साबित हो रही, वहीं इसका बढ़ता चलन विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों, विशेष रूप से ऑनलाइन स्कैम्स को भी जन्म दे रहा है। राजस्थान साथ सहित देश भर में लोग जॉब फ्रॉड से लेकर क्रिप्टोकरेंसी स्कैम तक, लोग ऐसी स्कीम्स का शिकार हो रहे हैं। ऐसी फर्जी स्कीम्स का आए लोग शिकार हो रहे हैं जिसके चलते वे अपनी मेहनत की कमाई से हाथ धो बैठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Rajasthan News: ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले हो जाइए सावधान! जालसाजी ऐसे कर रहे धोखाधड़ी

बैंक अकसर लोगों को ऐसे फ्रॉड करने वाले लोगों से बचने के लिए अभियान चलाते रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग इन स्कैम्स के चक्कर में आकर ठगी का शिकार हो जाते हैं। सतर्क लोग तुरंत साइबर पुलिस में अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत कर काफी हद तक अपने पैसे बचा लेते हैं, लेकिन कई लोग समय पर अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस में नहीं कर पाते हैं।

यह भी पढ़ें : कार घर के बाहर खड़ी, 150 किमी दूर प्लाजा पर कट गया टोल

लोगों को ऐसी ही किसी धोखाधड़ी से बचाने के लिए राजस्थान के भरतपुल जिले के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) राहुल प्रकाश ने सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक नंबर 87 64505101 जारी किया है। अपने एक्स अकाउंट पर यह नंबर जारी करते हुए आईजी प्रकाश ने लिखा कि यह उनका ऑफिशियल वॉट्सऐप नंबर है। इसपर कोई भी नागरिक साइबर अपराधियों की सूचना दे सकता है। उन्होंने आगे लिखा कि सिर्फ साइबर अपराध ही नहीं, लोग अन्य अपराधियों की भी सूचना दे सकते हैं। ऐसी सूचना देने वाले लोगों की पहचान गुप्त रखी जाएगी।