3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bharatpur Lok Sabha : कांग्रेस-भाजपा की रणनीति में नहीं फंसेंगे वोटर्स, बताया क्या होगी उनकी प्राथमिकता

Lok Sabha Elections : भरतपुर के वोटर्स बोले- कांग्रेस व भाजपा के तमाम नेता यहां आकर कभी बैठक तो कभी प्रेस कॉफ्रेंस कर रहे हैं, लेकिन एक भी नेता ने स्थानीय मुद्दा नहीं उठाया है।

less than 1 minute read
Google source verification
bharatpur_lok_sabha_seat.jpg

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अपनी ताकत झोंक रहे हैं। रणनीतियों पर फैसला भी लगभग फाइनल हो चुका है। भाजपा का फोकस केंद्रीय योजनाओं को गिनाने के साथ मोदी फैक्टर पर जोर देने का है। इसके लिए तैयारियाें पूरी कर ली गई है। भरतपुर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव कार्यालय शुरू कर दिए गए हैं। चुनाव प्रबंधन समिति का गठन एवं बैठक ली जा रही हैं। एक अप्रेल से कार्यालय सक्रियता के साथ काम करने शुरू कर दिए हैं।

इधर, कांग्रेस पार्टी ने भी भरतपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कांग्रेस की रणनीति बूथ स्तर पर खुद को मजबूत करने की है। पार्टी कार्यकर्ता मतदाताओं से संवाद करेंगे और बीजेपी की नाकामियां गिनाएंगे। कांग्रेस पार्टी बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों को प्रभावी तरीके से आम जनता के बीच लाएगी।

भरतपुर के वोटर्स ने कहा है कि पिछले कुछ दिन से कांग्रेस व भाजपा के तमाम नेता यहां आकर कभी बैठक तो कभी प्रेस कॉफ्रेंस कर रहे हैं, लेकिन एक भी नेता ने स्थानीय मुद्दा नहीं उठाया है। वोटर्स ने कहा, 'भरतपुर की सुजानगंगा नहर, भरतपुर को पर्यटन जिला घोषित करने, औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने समेत तमाम ऐसी मांग हैं, जो कि दशकों से चली आ रही है, लेकिन नेताओं के पास राष्ट्रीय और प्रदेशस्तरीय मुद्दों के अलावा कुछ भी नहीं है।'

'रोजगार भरतपुर का सबसे बड़ा मुद्दा है। महंगाई और थोपे जाने वाले मनमाने टैक्स ने भी आमलोगों की कमर तोड़ दी है। जब सभी प्रमुख पार्टियां अपने चुनावी घोषणा पत्र जारी कर देंगे। उसमें क्षेत्र के विकास के लिए जो सबसे ज्यादा काम करने की बात कहेगा वे उसे ही वोट देंगे।'

यह भी पढ़ें : कांग्रेस घोषणा पत्र व डूंगरपुर-बांसवाड़ा सीट पर आया नया अपडेट, अशोक गहलोत ने कही ये बड़ी बात

Story Loader