2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्पीड ब्रेकर पर टे्रक्टर ट्रॉली संतुलन बिगड़ा, हादसे में सात महिलाएं घायल

उच्चैन-बयाना रोड पर गांव कैमासी के पास बुधवार दोपहर एक टे्रक्टर ट्रॉली पलटने से सवार सात महिलाएं घायल हो गईं।

less than 1 minute read
Google source verification
स्पीड ब्रेकर पर टे्रक्टर ट्रॉली संतुलन बिगड़ा, हादसे में सात महिलाएं घायल

स्पीड ब्रेकर पर टे्रक्टर ट्रॉली संतुलन बिगड़ा, हादसे में सात महिलाएं घायल

भरतपुर. उच्चैन-बयाना रोड पर गांव कैमासी के पास बुधवार दोपहर एक टे्रक्टर ट्रॉली पलटने से सवार सात महिलाएं घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उच्चैन अस्पताल भिजवाया। जहां से गंभीर घायल दो जनों को रैफर कर दिया। महिलाएं गमी में जा रही थी।

एएसआई कंचनसिंह ने बताया कि गुठाकर निवासी टे्रक्टर ट्रॉली में सवार लोग गांव कल्याणपुर में एक गमी में शामिल होने जा रहे थे। ट्रॉली में आठ महिलाएं बैठी थी। यहां गांव कैमासी तिराहे के पास स्पीड ब्रेकर से असुंतलित होकर ट्रॉली सड़क सहारे गड्ढे में जाकर पलट गई। हादसे में महिलाएं ट्रॉली के नीचे दब गई। हादसा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से ट्रॉली का डाला खोलकर घायल महिलाओं को बाहर निकाला गया। हादसे में लीला पत्नी कुमर, भूरी पत्नी रोशन, पीता पत्नी भरतलाल, लक्ष्मी पत्नी बाबू, राजन्ती पत्नी सौदान, लाडो पत्नी नरसी, दीवानी पत्नी जनक गुर्जर निवासी गुठाकर घायल हो गईं। इन्हें पिकअप से उपचार के लिए उच्चैन सीएचसी भिजवाया। जहां गंभीर घायल दो महिला लाडो एवं राजन्ती को रैफर कर दिया।

टोल वसूली हुई बंद


पहाड़ी. सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से ठेकेदार ने नियम विरुद्ध पहाड़ी में टोल बूथ संचालित करने और वाहनों से टोल वसूली को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका के बाद 13 जुलाई की रात से टोल वसूली को बंद कर दिया गया है। बुधवार सुबह वाहन चालकों को जानकारी होने पर उन्होंने खुशी में एक-दूसरे को लड्डू बांटे। माना जा रहा है कि कोर्ट कार्रवाई से बचने के लिए विभाग ने तुरत-फुरत में टोल वसूली को बंद कर दिया।

Story Loader