10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी के स्वागत समारोह में शामिल होने जा रहे पति व एक अन्य की मौत

गढ़ीबाजना थाना क्षेत्र के गांव तरसूमा के पास रविवार को एक ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो जनों की मौके पर ही मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
पत्नी के स्वागत समारोह में शामिल होने जा रहे पति व एक अन्य की मौत

पत्नी के स्वागत समारोह में शामिल होने जा रहे पति व एक अन्य की मौत

भरतपुर. गढ़ीबाजना थाना क्षेत्र के गांव तरसूमा के पास रविवार को एक ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो जनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार अपनी ससुराल गढ़ीबाजना में सम्मान समारोह मे जा रहे थे। जाते वक्त रास्ते में हादसा हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बयाना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए।
जानकारी के अनुसार आगरा के जगनेर थाना इलाके के गांव कठूमरी निवासी डम्बरसिंह जाटव अपने साथी राजकुमार जाटव के साथ बाइक से ससुराल गढ़ीबाजना में पत्नी के स्वागत समारोह में जा रहे थे। बाइक से आगे एक गाड़ी में उसकी पत्नी गांव कठूमरी निवासी रतिदेवी प्रधान व अन्य सवार थे। रतिदेवी का प्रधान बनने पर स्वागत समारोह का आयोजन हो रहा था। यहां गांव तरसूमा के पास एक टे्रलर धौलपुर की ओर से तेज गति में आ रहा था। उसने बाइक को टक्कर मार दी इससे बाइक सवार डम्बरसिंह व राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर लोग अस्पताल पहुंचे और जानकारी दी। इस घटना से कोहराम मच गया।


जयपुर में इलाज के दौरान पिता की भी मौत


वैर. स्टेट मेगा हाइ-वे 45 भुसावर-वैर रोड पर जगजीवनपुर के पास सिरस मोड़ स्थित हुए सड़क हादसे में रविवार को मारने वालों की संख्या चार हो गई। एक और व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र की शनिवार को ही हादसे में मौत हो गई थी। उधर, वैर पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए रूपचंद पुत्र महादेव जोशी निवासी भिवाड़ी जिला अलवर की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में कुल मृतकों की संख्या चार हो गई। इससे पहले मृतक रूपचंद के पुत्र काव्यांश (8) की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दुर्घटना में 60 वर्षीय किरनदेवी और देर रात जिला आबीएम अस्पताल में युवती पूनम की मौत हो गई थी।