भरतपुर. नदबई थाना इलाके का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ युवक एक परिवार के लोगों की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। इस घटना में एक पक्ष के सात लोग घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष के चार लोग घायल हुए हैं। पीडि़त पक्ष की तरफ से एक वीडियो भी सामने आया है, इसमें कुछ लोग पूरे परिवार की बड़ी बेहरमी से पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बड़ी बात यह है कि नदबई थाना अधिकारी ने बिना जांच पीडि़त पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं घायलों का कहना है कि पिटाई करने वालों में नदबई विधायक जोगिंदर सिंह अवाना का गनमैन संजय निवासी बजीदपुरा भी शामिल था।
घटना 31 मई की है, घायलों की तरफ से जयराम ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया है कि शाम करीब पांच बजे जयराम, भाई करतार, भाई राजेंद्र, छोटा बेटा रामेश्वर, पत्नी सरोज घर के अंदर बैठे हुए थे। तभी मुंशी, देवी सिंह, बल्ली, पिसरान, भगवत, भरत, संजय गुलजारी, राममोहन, रामकरन, देव सिंह, रामवीर, निवासी बाजीपुरा थाना नदबई आए। इनके साथ सात से आठ लोग और भी थे। सभी के हाथों में लाठी, फरसा, सरिया, चाकू थे। वह सभी जयराम के घर में घुस आए। घर के अंदर आते ही वह सभी को गंदी-गंदी गालियां देने लगे। उन्होंने कहा कि तुम्हारी खेत पर पैमाइश करवाने की हिम्मत कैसे हुई। तुम लोग गिरदावर और पटवारी को क्यों लेकर आए। उस खेत पर हम कब्जा करके रहेंगे। जब जयराम ने उन्हें गालियां देने को मना किया तो उन्होंने मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट में जयराम के घर के छह व्यक्ति और एक महिला घायल हो गई। मारपीट के बाद जाते समय सभी लोगों ने जयराम के घर पर पथराव किया। इससे जयराम के घर का सारा सामान टूट गए। इसके बाद घायलों ने 108 एम्बुलेंस को फोन कर पर बुलाया। वह सभी को नदबई अस्पताल लेकर गई। जहां से जयराम के भाई करतार को पहले भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर किया उसके बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति राजेंद्र ने बताया कि गांव में हमारी जमीन है, इस पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। वह जबरन उस पर कब्जा करना चाहते हैं, वह कहते हैं यह जमीन हमारे घर के सामने है इसलिए हम इस पर कब्जा करेंगे। पुलिस ने किया आरोपियों की तरफ से किया दूसरी तरफ पिटाई करने वाले पक्ष भरत ने घायलों से पहले ही नदबई में मामला दर्ज करवा दिया।