
डीग जिले के कामां थाने के गांव भूडाका में जिस मां-बेटी की हत्या हुई थी। उसका बदला लेने के लिए हार्डकोर अपराधी नगर थाने के गांव आरसी निवासी हार्डकोर अपराधी सुरेश गुर्जर व उसके एक साथी की पुलिस के साथ गुरुवार को मुठभेड़ हो गई। इसमें हार्डकोर अपराधी सुरेश गुर्जर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हार्डकोर अपराधी ने मृतका बेटी से अपने बेटे की सगाई की थी। इसलिए वह बेटे की मंगेतर व उसकी सास की हत्या का बदला लेने पहुंचा था। इसको कामां के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद भरतपुर रैफर कर दिया। हार्डकोर अपराधी सुरेश गुर्जर कामां थाने के गांव भूडाका निवासी मां-बेटी के दोहरे हत्याकांड के आरोपियों को ठिकाने लगाने की फिराक में पहुंचा था। वहीं सूचना मिलने पर डीग के एसपी राजेश कुमार मीणा ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। एएसपी सतीश यादव ने बताया कि गत तीन सितम्बर की रात को कामां थाने के गांव भूडाका निवासी बेवा भोता देवी व उसकी बेटी नेहा गुर्जर की हत्या करने वाले बलराम व तेजसिंह पुत्र घन्सो उर्फ घनश्याम गुर्जर व अन्य परिजनों को ठिकाने लगाने के लिए नगर थाने के गांव आरसी निवासी हार्डकोर अपराधी सुरेश गुर्जर पुत्र बल्लो गुर्जर व इसका साथी कामां थाने के गांव विरार निवासी बिजेन्द्र उर्फ भूरा पुत्र रामपाल की गांव भूडाका में पहुंचने की सूचना अभय कमाण्ड से मिली तो कामां थाना प्रभारी व रेंज पुलिस टीम गांव भूडाका के पास पहुंची तो दोनों अपराधी सुरेश गुर्जर व इसका साथी बिजेन्द्र उर्फ भूरा बाइक पर सवार होकर पुलिस बल पर फायरिंग करते हुए भागने लगे और गांव विलोंद के निकट बाइक को छोडकऱ बाजरे के खेतों में घुस गए। पुलिस की जबावी कार्रवाई में सुरेश गुर्जर के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दोनों ही आरोपियों को दबोच लिया। फायरिंग में घायल हुए सुरेश गुर्जर को कामां के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आरबीएम भरतपुर रैफर कर दिया।
प्रेमी से मिलकर भोता ने कराई थी अपने जेठ की हत्या
कामां थाने के गांव भूडाका में 11 जुलाई 2023 को भोता पत्नी प्रहलाद ने अपने प्रेमी पहाड़ी थाने के गांव भैंसेड़ा निवासी भूपेन्द्र पुत्र अमर सिंह गुर्जर के साथ मिलकर अपने जेठ घंसो उर्फ घनश्याम गुर्जर की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। इसके बाद मृतक घंसो उर्फ घनश्याम के पुत्रो बलराम व तेजसिंह ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए गत 3 सितम्बर की रात को बेवा भोता देवी व उसकी पुत्री नेहा गुर्जर की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी थी। आरसी निवासी सुरेश गुर्जर व इसका साथी अपनी होने वाली समधन मृतका भोता व होने वाली पुत्रवधू नेहा की हत्या का बदला लेने के लिए यहां पहुंचा था।
हार्डकोर अपराधी ने अपने पुत्र की मृतका नेहा से कर रखी थी सगाई
गांव आरसी निवासी सुरेश गुर्जर ने अपना दबदबा बनाने के लिए अपने पुत्र वासुदेव गुर्जर कीे कामां थाने के गांव भूडाका निवासी मृतका नेहा से वर्ष 2023 में सगाई कर दी थी।
Published on:
19 Sept 2024 07:27 pm

बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
