28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध खनन पर कामां विधायक नौक्षम चौधरी के बयान ने चौंकाया!

बोलीं: मैंने उठाया था विधानसभा में मुद्दा, विभाग की कार्रवाई बिल्कुल सही -अवैध खनन की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन पर बयान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Meghshyam Parashar

•

Updated: 18 Apr 2025, 7:37 PM IST

पिछले दिनों डीग जिले के पहाड़ी में अवैध खनन के खिलाफ 180 करोड़ की पैनल्टी के खिलाफ हुए प्रदर्शन पर कामां की भाजपा विधायक नौक्षम चौधरी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में भी अवैध खनन का मुद्दा उठाया गया थ। खान विभाग ने सही कार्रवाई की है।
भरतपुर में भाजपा के एक कार्यक्रम में शामिल होने आई विधायक नौक्षम ने कहा कि अगर अब कोई अवैध खनन करेगा तो उसकी खैर नहीं है। खान विभाग सरकार का ही अंग है और विभाग की ओर से की गई कार्रवाई उचित है। विधायक ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री इस मामले को अपनी नजर में रखेंगे। नौक्षम चौधरी ने कहा कि वे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता और सत्तारूढ़ विधायक हैं। उन्होंने बताया कि भरतपुर मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र है और डीग जिले में हो रहे अवैध खनन का मुद्दा उन्होंने विधानसभा में भी उठाया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेनल्टी केवल अवैध खनन करने वालों पर लगाई गई है और भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि 15 अप्रेल 2025 को भाजपा कार्यकर्ता दौलत फौजदार के नेतृत्व में लघु उद्योग भारती के बैनर तले खनन व्यवसाइयों ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई केंद्र के सामने प्रदर्शन किया था।

यह है मामला

11 अप्रेल को खान विभाग ने पहाड़ी के 12 लीजधारकों के 180 करोड़ के अवैध खनन का मामला सामने आने पर उनके खिलाफ पैनल्टी लगाई थी। इसमें लीजधारकों समेत एक स्टोन क्रशर संचालक के खिलाफ जुर्माना लगाया गया। अवैध खनन के खिलाफ एक ही दिन में इतनी बड़ी कार्रवाई पहली बार हुई थी। राजस्थान पत्रिका की ओर से 24 मार्च 2025 से अवैध खनन का मुद्दा उठाया जा रहा है। उसी के तहत मुख्यमंत्री ने विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए थे।

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग