10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शीतलहर व पाले से 2222 हैक्टेयर सरसों को नुकसान

रबी फसल: -3019 काश्तगारों की 50 से 75 प्रतिशत फसल प्रभावित, विशेष गिरदावरी में सामने आया आंकड़ा  

2 min read
Google source verification
शीतलहर व पाले से 2222 हैक्टेयर सरसों को नुकसान

शीतलहर व पाले से 2222 हैक्टेयर सरसों को नुकसान

भरतपुर. इस वर्ष जनवरी के अंतिम सप्ताह में हुई बारिश से तो सभी फसलों को फायदा हुआ था, लेकिन बारिश के साथ ही शीतलहर व पाला गिरने से जिले में डीग तहसील के दो गांवों में सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। सिनसिनी प्रथम व सिनसिनी द्वितीय में करीब 2222 हैक्टेयर सरसों की फसल को नुकसान हुआ है, जिससे 3019 काश्तगार प्रभावित हैं।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में जनवरी के अंतिम सप्ताह में बिजली की कटौती के कारण किसान परेशान थे। चारों ओर किसानों के रोष की खबरें सामने आ रही थी। फसलें सूखने के कगार पर थी। लेकिन उस समय हुई बारिश से बारिश से गेहूं, सरसों, चना, जौ व दलहन सहित रबी की फसलों को जीवदान मिला था। इतना ही नहीं, अपितु विद्युत प्रशासन को भी राहत मिली थी। क्योंकि बिजली संकट से सभी परेशान थे। इस दौरान जिलेभर में शीतलहर या पाले से नुकसान की खबर नहीं थी। लेकिन डीग के दो गांवों में शीतलहर एवं पाला गिरने से सरसों की फसल को नुकसान की संभावना व्यक्त की गई थी।
डीग तहसील के सिनसिनी प्रथम व सिनसिनी द्वितीय में काश्तगारों की शिकायत के आधार पर विशेष गिरदावरी की गई। दोनों पटवार मंडलों में पटवारी की ओर से की गई विशेष गिरदावरी में सरसों की फसल को 50 से 75 प्रतिशत तक नुकसान बताया गया है। दोनों गांवों के 3019 काश्तगारों की 2222 हैक्टेयर सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। जबकि जिले के अन्य स्थलों से कहीं भी पाले या शीतलहर से नुकसान की खबरें नहीं आई हैं।
सिनसिनी प्रथम एवं द्वितीय गांव में किसानों की सरसों की फसल को शीतलहर व पाले से नुकसान हुआ है। इसके आंकड़े पटवारी की ओर से ओर भेजे गए हैं। विशेष गिरदावरी में 3019 काश्तगारों की 2222 हैक्टेयर सरसों की फसल को 50 से 75 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है।
-योगेन्द्र सिंह ,पटवारी, भूअभिलेख अनुभाग कलेक्ट्रेट, भरतपुर।