भरतपुर

भरतपुर में बड़ा हादसा, कुएं में उतरे पिता-पुत्र का जहरीली गैस से घुटा दम, जेसीबी से बाहर निकाले शव

राजस्थान के भरतपुर जिले के डीग कस्बे में सूखी कुइयां में पिता- पुत्र बेरिंग खोलने के लिए उतरे लेकिन वापस जिंदा बाहर नहीं आ सके।

less than 1 minute read
भरतपुर में कुई में उतरे पिता-पुत्र की मौत, पत्रिका फोटो

राजस्थान के भरतपुर जिले में गुरूवार को एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई। जिले के डीग कस्बे में घटना के बाद कोहराम मच गया। डीग कस्बे में सूखी कुइयां में पिता- पुत्र बेरिंग खोलने के लिए उतरे लेकिन वापस जिंदा बाहर नहीं आ सके। कुईयां में जहरीली गैस से दम घुटना मौत का कारण बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने जेसीबी की सहायता से पिता- पुत्र को बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थी।

जहरीली गैस से घुटा दम

डीग के बरई रोड पर गुरूवार सुबह पिता-पुत्र एक सूखी कुइयां में लगा बेरिंग खोलने के लिए उतरे थे। बताया जा रहा ​है ​कि 32 फीट गहरी कुईयां में जहरीली गैस की चपेट में आने पर दोनों का दम घुट गया। हल्ला मचने पर ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकालने की मशक्कत तो की लेकिन सफल नहीं हो सके।

जेसीबी की सहायता से निकाले शव

ग्रामीणों ने आनन फानन में जेसीबी मशीन मंगवाकर कुईयां में उतरे पिता और पुत्र को बाहर निकालने की मशक्कत शुरू की। सूचना पर डीग थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबूलेंस को भी मौके पर बुलाया। कुईयां से पिता पुत्र को निकालकर एंबूलेंस से जिला अस्पताल रवाना किया जहां ​चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की शिनाख्त कामां गेट निवासी धर्मसिंह सैनी और उसके 24 वर्षीय पुत्र बंटी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया है।

Published on:
29 May 2025 02:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर