भरतपुर

Weather Alert: राजस्थान में किसी भी वक्त बदल सकता है मौसम, IMD ने जारी किया तेज हवा-ओलावृष्टि और बारिश का ट्रिपल अलर्ट

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर आज से दिखना शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

less than 1 minute read
Mar 13, 2025

IMD Weather Alert: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों के मौसम में आगामी 2 घंटों के भीतर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश, तेज हवा, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग की नई चेतावनी के अनुसार सीकर, नागौर, कोटपूतली और अलवर जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कहीं-कहीं आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। विभाग के अनुसार इन जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यहां भी हो सकती है बारिश

वहीं दूसरी तरफ चूरू, झुंझुनूं, जयपुर और भरतपुर जिलों में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ हल्की बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार इन जिलों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

यह वीडियो भी देखें

16 मार्च तक रहेगा असर

वहीं 14 और 15 मार्च को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग व जैसलमेर, फलोदी, नागौर में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा सकती है। 16 मार्च को भी जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

Also Read
View All

अगली खबर