24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुदरत ने चौबीस घंटे में कर दिया

भरतपुर. गर्मी से बेचैन लोगों बारिश से राहत मिली। बीती रात शुक्रवार से शनिवार तक जिले में कुल 20.92 एमएम बारिश हुई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Pramod Kumar Verma

•

Updated: 30 May 2020, 8:42 PM IST

कुदरत ने चौबीस घंटे में कर दिया

कुदरत ने चौबीस घंटे में कर दिया

भरतपुर. गर्मी से बेचैन लोगों बारिश से राहत मिली। बीती रात शुक्रवार से शनिवार तक जिले में कुल 20.92 एमएम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से निजात मिली। गत दिन शाम को अचानक बादल छाए और अंधड़, बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। वहीं बूंदाबांदी रात से सुबह तक रुक-रुककर जारी रही, जिससे जिले में औसत बारिश 20.92 एमएम दर्ज की गई।

शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं ज्यादा तो कहीं बारिश मापी गई। इसमें सर्वाधिक 45 एमएम बारिश सेवर में दर्ज की गई। शेष स्थानों पर भरतपुर में 43, अजान में 39, भुसावर 28, कुम्हेर 30, वैर 41, नदबई 11, हलैना में 15, हिंगौटा 20, बंध बारैठा 3, रूपवास 6, सेवला 4, उच्चैन 5 व बयाना में 3 एमएम बारिश हुई।


औसत बारिश 20.92 एमएम रही। इससे तापमान में गिरावट नजर आई। अधिकतम तापमान भी 40 से गिरकर 34 डिग्री आ गया। यानि 6 डिग्री की गिरावट आई। वहीं रात को मौसम ठंडक भरा रहने से न्यूनतम तापमान 25 डिग्री पर स्थिर रहा। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अरब सागर में नमी के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है, जिससे अंधड़, बारिश व ओले पडऩे की स्थिति बन रही है। अभी और बारिश व अंधड़ की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। अरब सागर से उठती नमीं के कारण अभी और परिवर्तन आ सकता है।