24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब मौके पर खुलेगी मिलावटी की पोल…

भरतपुर. अब मिलावटी खाद्य सामग्री की जांच मौके पर होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Pramod Kumar Verma

•

Updated: 11 Jun 2020, 8:38 PM IST

अब मौके पर खुलेगी मिलावटी की पोल...

अब मौके पर खुलेगी मिलावटी की पोल...,अब मौके पर खुलेगी मिलावटी की पोल...,अब मौके पर खुलेगी मिलावटी की पोल...

भरतपुर. अब मिलावटी खाद्य सामग्री की जांच मौके पर होगी। क्योंकि, राज्य सरकार ने भरतपुर संभाग को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से एक फूड सेफ्टी ऑन व्हील खाद्य सामग्री जांच लैब दी है।

इससे मिलावटखोरों की खाने-पीने के सामान में मिलावट की जांच मौके पर कर वस्तुस्थिति का पता लग सकेगा। यह वैन बीती रात बुधवार को चिकित्सा विभाग कार्यालय में पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार इसमें ३० से अधिक खाद्य पदार्थों की जांच हो सकेगी, जिसके लिए वैन में जांच मशीन सुसज्जित हैं और लैब टैक्नीशियन भी साथ रहेगा।

सीएमएचओ डॉ. कप्तान सिंह का कहना है कि फिलहाल गाइड-लाइन नहीं मिली है फिर भी इसकी सेवाएं सुचारू होंगी तो इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अलग-अलग खाद्य सामग्री के अनुरूप निर्धारित दर पर लगभग ५० से १०० रुपए में मौके पर जांच करा सकेगा।

यह संभाग के विभिन्न स्थानों पर जाएगी, जहां मौके पर जांच कर रिपोर्ट भी हाथों-हाथ दी जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को अपने खरीदे खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की पहचान हो सकेगी। वहीं किसी क्षेत्र में ज्यादा मिलावटी सामग्री पाई जाती है तो वहां विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।