भरतपुर. अगर जीवन में कुछ कर पाने का जज्बा हो और बुलंद हौसलों के साथ उस पर फोकस किया जाए तो आपकी कोई कमजोरी भी आपको नहीं रोक सकती है। यह सच कर दिखाया है भरतपुर के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जगबीर सिंह ने। जिन्होंने बुधवार को पांच घंटा 18 मिनट के अंदर स्विमिंग पूल में छह घंटे की तैराकी कर वीडियो बनाकर उसे गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में शामिल कराने के लिए भेजा है। डॉ. सिंह इससे पहले भी प्रतियोगिताओं में खिताब जीत चुके हैं।
जानकारी के अनुसार नवंबर 2021 में डॉ. जगबीर सिंह साइकिल दौड़ कर रहे थे तो पहाड़ी से 70-75 किलोमीटर की तेजी से नीचे उतर रहे थे। अचानक साइकिल नीचे आ गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे उनका कमर के नीचे का पूरा हिस्सा पैरालाइज्ड हो गया। उसके बाद भी डॉ. जगबीर ने इरादों को मजबूत रखा। खुद को विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल करते हुए फिट रखने की कोशिश की। उन्होंने वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए स्विमिंग पूल में करीब छह किलोमीटर तक तैराकी की है।