4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेत में पानी डालने के लिए ले जा रहा था पाइप…झगड़ पड़े, पांच के टूटे हाथ-पांव

Pipe was being taken to pour water in the field, there was a fight, broken arms and legs of five आज के इस युग में साल दो हजार तेइस में भी लोग समझाइश करने के बजाए छोटी बातों में उलझ कर हिंसक तक हो रहे हैं, एक दूसरे की जान लेने के लिए ऊतारू हो रहे हैं।

2 min read
Google source verification
खेत में पानी डालने के लिए ले जा रहा था पाइप...झगड़ पड़े, पांच के टूटे हाथ-पांव

खेत में पानी डालने के लिए ले जा रहा था पाइप...झगड़ पड़े, पांच के टूटे हाथ-पांव


-पानी का पाइप लाइन डालने को लेकर दो पक्षों में झगडा, पांच जने घायल
-आपस में तनाव, मामला पहुंचा पुलिस थाने


भरतपुर. व्यक्ति पानी का बुलबुला मात्र है...कोरोनाकाल में चुटकियों में जान गंवाते सबने देखा लेकिन सबक कम ने ही लिया। आज के इस युग में साल दो हजार तेइस में भी लोग समझाइश करने के बजाए छोटी बातों में उलझ कर हिंसक तक हो रहे हैं, एक दूसरे की जान लेने के लिए ऊतारू हो रहे हैं।


हाल ही वाक्या भरतपुर (bharatpur) जिले के रुदावल कस्बे के एक गांव का है। यहां के गांव नगला खार में मेड़ पर होकर पानी की पाइप लाइन डालने को लेकर दो पक्षों में ही झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे तक चल गए। मारपीट में पांच जने लहूलुहान तक हो गए। मामला बढकऱ पुलिस थाने तक पहुंच गया। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने परस्पर मामला दर्ज कराया है।


रुदावल एसएचओ महावीर प्रसाद ने बताया कि गांव धाना खेडली निवासी ताराङ्क्षसह पुत्र गीतम ठाकुर ने मामला दर्ज कराया है कि उसकी गांव नगला खार में 8 बीघा खातेदारी जमीन है। वह अपने पिता के साथ खेत में पानी देने के लिए मेड पर होकर पाइप डाल रहा था। इस दौरान गांव नगला खार निवासी नत्थी, रोशन, पुष्पेन्द्र, विज्जो, महेन्द्र, पवन गुर्जर एकराय होकर आए और गाली गलौज कर लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। जब पिता बचाने आए तो उनके साथ भी मारपीट कर दी। जिससे ताराङ्क्षसह व गीतमङ्क्षसह घायल हो गए। इन्होंने खेत में खड़ी बाइकों में तोडफ़ोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया और कट्टा दिखाकर 10 हजार 600 रुपए जेब से निकाल ले गए।


दूसरे पक्ष के गांव नगला खार निवासी रोशन पुत्र सिरमोहर गुर्जर ने मामला दर्ज कराया है कि वह अपने खेत में पानी दे रहा था कि गांव ढाना खेडली निवासी ताराङ्क्षसह, प्रहलाद, अंकित, बीकेश, जीतू, गीतम, विकास, धम्मा ठाकुर एकराय होकर हाथों में लाठी-सरिया लेकर आए और उसके खेत में होकर पाइप लाइन डालने लगे। जब इसका विरोध किया तो इन्होंने लाठी-सरिया से मारपीट कर दी। जब परिजन गीता, महेन्द्र, नत्थी बचाने आए तो उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। ये लोग सोने के मंगलसूत्र को छीनकर कट्टा दिखाकर धमकी देते हुए भाग गए।


उधर, 10 जनों ने की मारपीट
उच्चैन. जयचौली निवासी एक महिला ने धौलपुर जिले के नाम दर्ज दस जनों के खिलाफ परिवारजनों के साथ मारपीट करने एवं नकदी और जेवरात ले जाने का आरोप लगाया है। जयचौली निवासी महिला विमल पत्नी शंकर जाति मीणा ने धौलपुर जिले के गांव कासपुरा निवासी राजाराम, करन, कप्तान, पप्पू, दीपक, पुनीत, रोशनी, शेरू, सन्तू एवं सन्ती एक राय होकर मेरे घर में घुसकर मेरे साथ एवं पति के साथ सहित सास ससुर के साथ मारपीट कर घर में रखे दस हजार रुपए एवं जेबरातों को ले गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Story Loader