
फोटो
- सात मतदान केंद्रों पर पालिका चुनाव का होगा मतदान
सैंपऊ. नगर पालिका चुनाव को लेकर यहां संभावित उम्मीदवार अपने-अपने वार्डों में राजनीतिक समीकरण बिठाने में लगे हुए हैं, तो वहीं निर्वाचन विभाग की ओर से अपनी तैयारी तेज कर दी है। उपखंड अधिकारी के निर्देशन पर नगर पालिका ईओ भगत सिंह कुशवाहा व कनिष्ठ अभियंता सौरभ सोलंकी, सहायक कर्मचारी राहुल भदौरिया के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां मतदान केंद्रों पर मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर चर्चा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
सात मतदान केंद्रों पर होगा 20 वार्डों का मतदान
नगर पालिका संैपऊ में पार्षदों के मतदान के लिए सात मतदान केंद्र निर्धारित किए हैं। जानकारी के अनुसार महर्षि परशुराम महाविद्यालय में वार्ड नंबर 1, 2 और 20 का मतदान होगा। वहीं नालंदा बाल विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय मे वार्ड नंबर 3, 4, 5 व 6 का मतदान होगा। जीएस उच्च माध्यमिक विद्यालय सैंपऊ में वार्ड नंबर 7, 18 व 19 का मतदान किया जाएगा। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्ड नंबर 8 9 व 10 का मतदान होगा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सालेपुर में वार्ड नंबर 11 का मतदान होगा, महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सैंपऊ में वार्ड नंबर 12, 13, 14 व 15 का मतदान होगा। वहीं श्री भगवान स्नातकोत्तर महाविद्यालय सैंपऊ में वार्ड नंबर 16 व 17 का मतदान होगा।
20 बूथ में से 6 बूथों किया संवेदनशील घोषित
निर्वाचन आयोग की निर्धारित टीम की ओर से नालंदा बाल विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय के बूथ नंबर 3 व 5 को संवेदनशील घोषित किया है। वहीं जीएस उच्च माध्यमिक विद्यालय के बूथ नंबर 7 को संवेदनशील घोषित किया है। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के बूथ नंबर 9 को संवेदनशील घोषित किया है। वहीं महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सैंपऊ के बूथ नंबर 14 व 15 को संवेदनशील घोषित किया है।
Updated on:
26 Aug 2026 06:00 am
Published on:
26 Aug 2026 06:00 am
