16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरक्षण सभी जातियों के गरीब को मिले, समता आन्दोलन का स्थापना दिवस

समता आन्दोलन का स्थापना दिवस विधायक विजय बंसल के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष हेमराज गोयल ने की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Rohit Sharma

•

Updated: 11 May 2017, 10:38 PM IST

समता आन्दोलन का स्थापना दिवस विधायक विजय बंसल के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष हेमराज गोयल ने की।

सभा को सम्बोधित करते विधायक बंसल ने कहा कि संविधान में आरक्षण 10 वर्ष के लिए था, लेकिन वोटों की राजनीति ने इसे 70 वर्ष तक जारी रखा। आरक्षण से कुछ लोग ही लाभ उठा रहे हैं। गरीब को कोई लाभ नहीं मिला है। उन्होंने कहा आरक्षण सभी जातियों के गरीबों को मिलना चाहिए। पदोन्नति में आरक्षण समाप्त होना चाहिए।

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष पाराशर नारायण ने आश्वस्त किया कि हम जागृत रहेंगे तो एक दिन पदोन्नति में आरक्षण खत्म होगा। उन्होंने बताया कि पदोन्नति में आरक्षण 6 जनवरी 1995 से और जातिगत आरक्षण 19 अक्टूबर 2006 से बंद है, लेकिन हमारी अज्ञानता व शिथिलता के कारण आज तक जारी है। उन्होंने कहा कि आरक्षण के कारण आज देश जातियों में बंट गया है। इसका उदाहरण गूर्जर आन्दोलन, गुजरात में पटेल आन्दोलन, महाराष्ट्र में मराठा आन्दोलन, हरियाणा में जाट आन्दोलन आदि हैं।

जिलाध्यक्ष अरविन्द शर्मा ने युवा व वंचित वर्ग से आह्वान किया कि वे समता आन्दोलन से जुडें। समता आन्दोलन आरक्षण के खिलाफ नहीं है, बल्कि जातिगत आरक्षण के खिलाफ है। दीपक सिंघल, ऋषिराज राठौड़, विद्यासागर शर्मा, हरभान सिंह, जीवनलाल शर्मा, अशोक काका, अमृतलाल भारद्वाज, कृष्णकुमार अग्रवाल, सुनील प्रधान ने भी विचार व्यक्त किए। स्वागत भाषण सुनील कुमार बंसल ने दिया।