3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस सरकार में जंगलराज, महिलाओं पर सर्वाधिक अत्याचार

-भुसावर में हुई सभा में बोलीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

2 min read
Google source verification
Sachin Pilot spoke in the election meeting held in Kaam and Bayana

भरतपुर जिले के भुसावर में हुई चुनावी सभा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कांग्रेस को घेरा। राजे ने बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस सरकार पर खूब तंज कसे।
मंगलवार को जगन्नाथ पहाडिय़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के क्रीड़ा स्थल पर हुई चुनावी सभा में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ छलावा किया है और 2018 के चुनावी घोषणा में जो प्रदेश की जनता से वादे किए वह राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के शासनकाल में कर्जमाफी नहीं की और सरकारी विद्यालय में अध्यापक भी नहीं है। महिलाओं पर काफी अत्याचार हुए हंै। बेरोजगार विद्यार्थियों के साथ भी पेपर लीक कराकर छलावा किया है। सडक़ें बनते ही उखड़ जाती हैं। वहीं बीजेपी के शासन काल में प्रदेश की जनता के लिए शिक्षा के मामले में सरकारी विद्यालयों में अध्यापक लगाए गए। गांव-गांव में पानी, चिकित्सा शिक्षा की सुविधा दी गई। शुद्ध पेयजल के लिए आरओ प्लांट लगाए गए। आरएसआरडीसी के टोलों को भी मुफ्त रखा गया। गांव-गांव में बीजेपी की सरकार ने गौरव पथों का निर्माण कराया। पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि राजस्थान में जंगलराज हुआ है। महिला व बच्चियां भी सुरक्षित नहीं है। कांग्रेस सरकार में अपराधों का ग्राफ बढ़ा है। इस बार राजस्थान में बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीतेगी और राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनेगी। सभा में भाजपा प्रत्याशी बहादुर सिंह कोली, उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवानी दायमा, पूर्व जिला प्रमुख द्वारिका प्रसाद गोयल आदि थे। सभा स्थल पर ही पूर्व सरपंच दरबारी गुर्जर व पूर्व सरपंच फत्ते सिंह सिनसिनवार ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। गुर्जर समाज के पूर्व सरपंच दरबारी गुर्जर ने पूर्व सीएम से कहा कि कांग्रेस सरकार ने गुर्जरों के साथ छल कपट करके सचिन पायलट को सीएम नहीं बनाया।

Story Loader