
राज्य बजट में महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय के भवन निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपए की घोषणा की गई है। भवन निर्माण के लिए हुई इस घोषणा पर सभी ने हर्ष जताया है।
विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2012 में हुई थी। विश्वविद्यालय के लिए आवंटित हुई भूमि पर बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपए मंजूर किए गए थे। इसके बाद से कोई राशि मंजूर नहीं हो पाई है।
विश्वविद्यालय भवन निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपए की घोषणा होने से सभी ने हर्ष जताया है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि विश्वविद्यालय के भवन निर्माण का काम अब तेज गति से हो सकेगा। उधर, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अश्वनी कुमार बंसल ने इस घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
Published on:
08 Mar 2017 01:14 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
