
हजारों वर्ष प्राचीन हिन्दी साहित्य के खजाने का होगा डिजिटलाइलेशन
भरतपुर . उत्तर भारत की प्रसिद्ध साहित्य सेवी संस्था श्री हिंदी साहित्य समिति सभागार में सोमवार को पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह का श्री हिंदी साहित्य समिति बचाओ मंच के तत्वावधान में भरतपुर की प्रमुख समाजसेवी, व्यापारिक, नागरिक एवं विभिन्न संस्थाओं ने स्वागत किया। अध्यक्षता जिला कलक्टर आलोक रंजन ने की। इस दौरान पूर्व सांसद पंडित रामकिशन शर्मा, भरतपुर व्यापार संघ के अध्यक्ष संजीव गुप्ता, समृद्ध भारत के सीईओ सीताराम गुप्ता एवं हिंदी साहित्य समिति के अध्यक्ष मोहनबल्लभ शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे।
श्री हिंदी साहित्य को आर्थिक संकट से उबारने में महती भूमिका निभाने के लिए पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा। श्री हिंदी साहित्य समिति बचाओ मंच के अध्यक्ष एवं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष गंगाराम पाराशर ने कर्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत कर पर्यटन मंत्री के सम्मान का अभिनंदन पत्र पढ़ा। आरंभ अशोक धाकरे की सरस्वती की वंदना से हुआ। मंच की ओर से 51 किलो का पुष्पहार पर्यटन मंत्री को पहनाया गया। अपने उद्बोधन में पर्यटन मंत्री ने हिंदी साहित्य के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि श्री हिंदी साहित्य समिति के साहित्य को डिजिटलाइजेशन करने की योजना पर जल्दी कार्य करने की आवश्यकता है। इससे पूर्व जिला कलक्टर आलोक रंजन ने कहा के हिंदी साहित्य का अध्ययन करना जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि आज की युवा पीढ़ी किताबों से दूर होती चली जा रही है। उन्होंने युवा वर्ग से पुस्तकों की ओर लौटने का आह्वान किया। सीताराम गुप्ता ने जिले को पर्यटन जिला घोषित कराए जाने की पर्यटन मंत्री से मांग की, ताकि भरतपुर के युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। पूर्व सांसद पंडित राम किशन ने हिंदी साहित्य समिति को बचाने के प्रयासों की सराहना की। संचालन कवि श्याम सिंह जघीना ने किया। इस मौके पर धर्मेन्द्र शर्मा, कवि अशोक धाकरे, कवि नरेंद्र निर्मल, संयुक्त निदेशक साहब सिंह वर्मा, जिला अधिकारी प्रेम सिंह कुंतल, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी विशाल चौधरी, रविंद्र मोहन शर्मा, मनीष कुमार शर्मा, इंदु शेखर शर्मा, दयाचंद पचौरी, इंद्रजीत भारद्वाज, विपुल शर्मा, देवाशीष भारद्वाज, बाल कल्याण समिति की सदस्य अनुराधा शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य मनोज पोद्दार, नवीन खन्ना एवं रामबाबू शुक्ल आदि मौजूद रहे।
अनुदान दिलाने पर किया अभिनंदन
श्री हिंदी साहित्य समिति बचाओ मंच की ओर से सिंह के नागरिक अभिनन्दन कार्यक्रम में श्री ब्राह्मण सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष कौशलेश शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न विप्र संगठनों ने सामूहिक रूप से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्री के प्रयासों से श्री हिंदी साहित्य समिति नीलाम होने से बच सकी है। उनके प्रयासों से राज्य सरकार की ओर से 5 करोड़ का अनुदान दिया गया। इस मौके पर बनवारी लाल शर्मा, केदार पाराशर, इंजी. राजेन्द्र डंडोतिया, विष्णु शर्मा, ईश्वरी प्रसाद शर्मा, लालचंद शर्मा, गिरिधरी लाल उपाध्याय, ब्रजभूषण पाराशर, पुष्पेंद्र लावनियां, शिशुपाल लावनियां, डॉ. सुशील पाराशर, जयशंकर टाइगर क्लब के सचिव पीयूष जयशंकर टाइगर, गिरीश शर्मा, दिनेश शर्मा, विनोद उपाध्याय वेदो एवं चेतन शर्मा आदि मौजूद रहे।
Published on:
05 Apr 2022 08:00 am

बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
