31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पापा मुझे खाटू ले चलो ना… 8 साल के बेटे की आखिरी विश पूरी नहीं कर सके पिता, आंखों के सामने मां-बेटे के हो गए टुकड़े

Son Or Wife Died In Accident: हर महीने की तरह इस बार भी वे माल सप्लाई करने जा रहे थे, लेकिन साथ में पत्नी गीता और 8 साल के बेटे कान्हा को भी खाटू नरेश के दर्शन कराने ले गए थे। किसे पता था कि यह उनकी आखिरी यात्रा होगी।

2 min read
Google source verification
NH-53 पर भीषण हादसा (photo source- Patrika)

NH-53 पर भीषण हादसा (photo source- Patrika)

Bharatpur Accident News: मथुरा के रामवीर अपने 8 साल के बेटे कान्हा और पत्नी गीता के साथ खाटू श्याम जी के दर्शन करने निकले थे। कान्हा ने जिद की थी कि उसे बाबा के दरबार जाना है। लेकिन भरतपुर हाईवे पर कोहरे और एक खराब ट्रेलर ने ऐसी तबाही मचाई कि रामवीर का पूरा संसार उनकी आंखों के सामने ही उजड़ गया। दरअसल देर रात करीब ढाई बजे आगरा-जयपुर नेशनल हाइवे पर हुए भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें बच्चा और उसकी मां भी शामिल थी। रामवीर की हालत बेहद ही गंभीर है।

खराब खड़े ट्रक में जा घुसी थी बस, ट्रक चालक-खलासी फरार

दरअसल देर रात ढाई बजे के करीब जब बस में सवार अधिकतर सवारियां नींद में थीं, इस दौरान भरतपुर के सेवर थाना इलाके में स्थित लुधावई गांव से बस गुजर रही थी। बस हाइवे पर दौड़ रही थी। भारी कोहरा भी था कि इसी दौरान सड़क के नजदीक एक खराब ट्रक अचानक सामने आ गया। बस चालक ब्रेक लगाता इससे पहले बस उसमें जा घुसी। बस के अगले हिस्से के चिथड़े उड़ गए। आगे की सीटों पर बैठे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उनमें कान्हा और उसकी मां भी शामिल थीं। हादसे में कासगंज निवासी एक युवक और अलवर निवासी मुक्खन सिंह की भी मौत हो गई। शव बेहद ही बुरी हालत में पुलिस को मिले हैं। रामवीर की हालत बेहद गंभीर है।

बेटे की आखिरी विश पूरी नहीं कर सका रामवीर

इस हादसे की सबसे हृदयविदारक कहानी मथुरा के सतोवा निवासी रामवीर की है। रामवीर खाटूश्याम जी के लिए मूर्तियों की पगड़ी बनाने का काम करते हैं। हर महीने की तरह इस बार भी वे माल सप्लाई करने जा रहे थे, लेकिन साथ में पत्नी गीता और 8 साल के बेटे कान्हा को भी खाटू नरेश के दर्शन कराने ले गए थे। किसे पता था कि यह उनकी आखिरी यात्रा होगी। रामवीर की आंखों के सामने ही उनकी पत्नी और मासूम बेटा मौत की नींद सो गए, जबकि रामवीर खुद जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जंग लड़ रहे हैं।