30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीरज ने दिखाए 7 अरब के हसीन सपने

नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल ने बुधवार को अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। 7 अरब 12 करोड़ 81 लाख 48 हजार रुपए अनुमानित खर्च के अपने बजट में नीरज ने शहरवासियों को कई हसीन सपने दिखाए हैं

4 min read
Google source verification

भिलाई

image

Nirmal Sahu

Mar 30, 2022

नीरज ने दिखाए 7 अरब के हसीन सपने

नीरज ने दिखाए 7 अरब के हसीन सपने

10 करोड़ फायदे का बजट

कुल आय: 7 अरब 22 करोड़ 76 लाख 36 हजार
कुल व्यय: 7 अरब 12 करोड़ 81 लाख 48 हजार
बचत: 9 करोड़ 94 लाख 88 हजार

Bhilai भिलाई. नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल ने बुधवार को अपने कार्यकाल का पहला Budget (बजट ) पेश किया। 7 अरब 12 करोड़ 81 लाख 48 हजार रुपए अनुमानित खर्च के अपने बजट में नीरज ने शहरवासियों को कई हसीन सपने दिखाए हैं। निगम गठन के बाद से यह यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है। बीते वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट की तुलना में यह 4 अरब रुपए से भी अधिक है। बुनियादी व नागरिक सुधिाओं में विस्तार व सुधार के साथ ही नीरज ने समूचे शहर को व्यवस्थित, साफ-सुथरा, प्रदूषणमुक्त और सुंदर बनाने की परिकल्पना की है। साथ ही कॉमर्शियल हब जैसी सौगातें देकर निगम की आय का जरिया भी बढ़ाने पर भी विचार किया गया है। न कोई नया कर व शुल्क थोपा है और न ही पुराने कर व शुल्क में वृद्धि की है।
इससे मिलेगी शहर को नई पहचान
1. कॉमर्शियल हब:
इंडस्ट्रियल व एजुकेशन हब के बाद अब भिलाई को कॉमर्शियल हब भी बनाया जाएगा। इसके लिए प्रियदर्शिनी परिसर, दक्षिण गंगोत्री से लेकर रविशंकर मार्केट तक पूरे क्षेत्र को कॉमर्शियल के रूप में तैयार किया जाएगा। इसके मध्य में नगर पालिक निगम कार्यालय भवन है। यहां से हटाकर भिलाई नगर स्टेशन के समीप भव्य नवीन नगर निगम भवन निर्माण किया जाएगा।
2. आबोहवा होगी शुद्ध
चिन्हित स्थानों पर वायु प्रदुषण नियंत्रण एवं वायु प्रदुषण मापक यंत्र कंटीन्युअस एंबिएंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन (सीएएक्यूएमएस) लगाया जाएगा। इसमें 2.50 करोड़ खर्च होगा। निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट के पुनर्चक्रीकरण एवं प्रसंस्करण इकाई निर्माण एवं परिवहन में 2 करोड़ व्यय प्रावधानित है। 1.25 करोड़ से पौधरोपण किया जाएगा। मिस्टफाउंटेन स्थापित करने 2.50 करोड़ का बजट रखा गया है। प्रदुषण नियंत्रण में उपयोगी वाटर स्प्रे मशीन व रोड वाशिंग मशीन 2 करोड़ में खरीदा जाएगा ऑक्सी-जोन निर्माण में भी 2 करोड़ खर्च होगा।
3. सब्जी मंडी का व्यवस्थापन
सुपेला सब्जी मंडी का व्यवस्थापन करते हुए प्रियदर्शिनी परिसर के पास व्यवस्थित एवं सर्वसुविधा युक्त होलसेल सब्जी मंडी तैयार की जाएगी जहां व्यापारियों की सुविधा मुख्य प्राथमिकता होगी।
नागरिक सुविधाएं
पेयजल: भिलाई को शुद्ध एवं स्वच्छ जल की आपूर्ति हो इसके लिए नगर निगम क्षेत्र में 10 नग नए वाटर एटीएम लगाए जाएंगे, जिसमें नि:शुल्क शुद्ध जल प्रदाय किया जाएगा।
सीवेज: सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 135 करोड़ का व्यय प्रस्तावित है। फोकल सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण में 1.50 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
मेयर हेल्पलाइन सेवा: पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य शिकायतों का त्वरित निराकरण कर हितग्राही को फीडबैक मैकनेजिम द्वारा कार्यवाही से अवगत कराया जाएगा।
सड़कें: क्षतिग्रस्त मार्गों के संधारण के लिए सड़क मरम्मत दस्ता गठित कर समय सीमा में निराकरण किया जाएगा। इसके लिए एक करोड़ बजट में रखा गया है। 5 करोड़ डामरीकृत सड़कों के निर्माण व मार्ग चौड़ीकरण के लिए 9 करोड़ रखे गए हैं। पर्यावरण के अनुकूल सड़कों के निर्माण में 2 करोड़ खर्च होंगे।
नाम पट्टिका: समस्त मकानों के रिकॉर्ड, संधारण के लिए नाम पट्टिका लगाई जाएगी।

शिक्षा: युवाओं को नि:शुल्क कोचिंग की बड़ी सौगात
निगम नि:शुल्क कोचिंग सेंटर संचालित करेगा जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी में जुटे आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को लाभ मिल सके। साथ ही इंटरनेट वल्र्ड की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए श्री राम चौक खुर्सीपार एवं गुरु नानक सरोवर तालाब को फ्री वाई-फाई जोन बनाया जाएगा। राज्य शासन द्वारा तीन स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल वर्तमान में संचालित है। अन्य शालाओं को भी अपग्रेड कर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के रूप मे परिवर्तित करने प्रयास किए जाएंगे

स्वास्थ्य: हर माह फिट भिलाई इवेंट
नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने प्रति माह फिट भिलाई इवेंट अंतर्गत विभिन्न खेल मनोरंजन एवं जन-जागरूकता से जुड़े आयोजन किए जाएंगे। पॉवर हॉउस कैंप 1, सेक्टर 9, शास्त्री मार्केट नंदिनी रोड, लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल में श्री धन्वन्तरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर संचालित है। नागरिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शहर के अन्य क्षेत्रों में भी धन्वन्तरी मेडिकल स्टोर खोले जाएंगे।

सुरक्षा
शहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर के सभी मुख्य चौराहे, सड़क, मोहल्ले और कनेक्टिविटी वाले क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जाएगा।

खेल: 10ं नए खेल मैदान बनेंगे
खुर्सीपार में वृहद स्पोट्र्स ऑडिटोरियम का निर्माण जारी है। कोहका में एस्ट्रोटर्फ बैडमिंटन कोर्ट बनाने जा रहे हैं। शांति नगर मैदान, घासीदास नगर मैदान, केनाल रोड स्थित दोनों मैदान, गल्र्स स्कूल के पीछे स्थित मैदान, सेक्टर-4, 6, 7, 10 और हुडको लाल मैदान को भी खेल प्रांगण के रूप में तैयार करने जा रहे हैं। शासन की राजीव गांधी युवा मितान योजना में भी मितान क्लब की स्थापना की जाएगी।

रोजगार: उद्यान बनेंगे कमाई का जरिया
भिलाई की धरोहर शहीद पार्क को वैचारिक संस्था के रूप में विकसित किया जाएगा।
शहर में 126 से अधिक उद्यान तैयार किए जा चुके हैं जिनके रख-रखाव से साथ ही स्व-रोजगार के दृष्टिकोण से सभी उद्यानों में अस्थाई गुमठी तैयार किए जाएंगे, जिनका संचालन का जिम्मा महिला स्व-सहायता समूहों एवं दिव्यांगों को प्राथमिकता से दिया जाएगा। उद्यानों के रख-रखाव के साथ ही रोजगार सृजन किए जा सकेंगे।

सौंंदर्यीकरण:
सिविक सेंटर को देंगे नया लुक:
इंदिरा प्लेस सिविक सेंटर में नेहरु आर्ट गैलरी, ट्रैफिक पार्क, रथ पार्क क्षेत्र को नया रूप देते हुए वर्तमान ट्रेंड अनुसार तैयार करने और नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट पार्किंग, टायलेट, रेस्ट एरिया साथ ही टॉय ट्रेन, लैंड स्केपिंग, मिनी राइड, ज्वाइंट व्हील एवं मोन्यूमेंट पार्क लाइट एंड साउंड शो, गेट वे मॉर्डन चौपाटी तैयार किए जाएंगे।
नए रूप में नजर आएंगी सड़कें:
विभिन्न सड़क मार्गों को नए रूप में सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसकी शुरुआत कर्मा चौक से परदेशी चौक एवं कर्मा चौक से राम नगर मुक्तिधाम, नेहरू नगर गुरुद्वारा मार्ग से किया जाएगा।
होर्डिंग फ्री सिटी:
भिलाई को होर्डिंग फ्री सिटी बनाएंगे इसके लिए स्मार्ट एड पॉलिसी अंतर्गत युनिपोल, एलईडी स्क्रीन को बढ़ावा दिया जाएगा
तालाबों का संरक्षण:
सेक्टर 2 छठ मैया शीतला तालाब, नेहरु नगर स्थित गुरुनानक देव जी भेलवा तालाब, खुर्सीपार बापू नगर तालाव की तर्ज पर शहर के सभी 36 तालाबों का संरक्षण, संवर्धन किया जाएगा।
वेडिंग जोन
पथ विक्रेता ठेला खोमचे वालों को चिन्हित कर वेंंडिग जोन का निर्माण किया जाएगा।

Story Loader