
निकाय चुनाव से पहले CG कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी, बदले जाएंगे सभी जिलाअध्यक्ष, ये शहर बनेगा कमेटी का 28 वां जिला
भिलाई . नगरीय निकाय चुनाव से पहले जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी बदले जा सकते हैं। चर्चा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Chhattisgarh Pradesh Congress Committee) ने जिला कमेटी में नए चेहरे को जिम्मेदारी देने की योजना बनाई है। बहुत जल्द फेरबदल कर नए लोगों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। पार्टी सूत्रों की मानें तो प्रदेश के 27 जिलों के नए अध्यक्ष मनोनीत किए जाएंगे।। सभी जिले से 3-3 लोगों की सूची तैयार की गई है। जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान राज्योत्सव के बाद किया जा सकता है। इन नामों पर सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी। जहां एक-एक नाम फाइनल किया जाएगा।
दुर्ग जिले में कांग्रेस के होंगे तीन अध्यक्ष
भिलाई 28 वां जिला कांग्रेस कमेटी बनेगा। दुर्ग ग्रामीण कमेटी से अलग कर नई जिला कमेटी की संरचना तैयार की है। भिलाई निगम क्षेत्र के वैशाली नगर, भिलाई नगर, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अलावा जामुल और अहिवारा को इसमें शामिल किया जाएगा। नई जिला कमेटी अस्तित्व में आने के बाद दुर्ग जिला कांग्रेस की राजनीतिक हल्के में तीन जिला कमेटी दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण और भिलाई कमेटी हो जाएगी। पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष बनने का मौका मिलेगा। बता दें कि लंबे समय से कार्यकर्ता भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी बनाने की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग पर 4-5 नवंबर को होने वाली बैठक में मुहर लग सकती है।
प्रथम अध्यक्ष बनने दावेदार सक्रिय
भिलाई जिला कंाग्रेस कमेटी का प्रथम अध्यक्ष बनने के लिए दावेदार भी सक्रिय हो गए हैं। ब्लॉक अध्यक्ष और कार्यकर्ता अपना बायोडाटा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम को सौंप आए हैं। शहर और ग्रामीण अध्यक्ष बनने के लिए आधा दर्जन कार्यकर्ता दौड़ में है। अध्यक्ष बनने के इच्छुक कुछ दावेदारों ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के माध्यम से सीएम और प्रदेश अध्यक्ष तक अपनी लाबिंग भी शुरू कर दी है।
Published on:
02 Nov 2019 10:26 am

बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
