Bhilai News: ब्रिज से प्लांट की विशालकाय चिमनियां साफ नजर आएगी। निर्माण कंपनी ब्रिज की रंगाई पोताई में जुटी है। इस ब्रिज को 21 जून को आवागमन के लिए खोला जाएगा।
Chhattisgarh News: भिलाई पत्रिका@बीरेंद्र शर्मा। एनएच-53 पर बनाया गया 24 फीट ऊंचा फ्लाई ओवरब्रिज तिरंगे के रंग में नजर आएगा। इस ब्रिज से गुजरते हुए एशिया के सबसे विशाल इस्पात संयंत्र भिलाई स्टील प्लांट को निहरना भी एक अलग ही एहसास होगा।
ब्रिज से प्लांट की विशालकाय चिमनियां साफ नजर आएगी। निर्माण कंपनी ब्रिज की रंगाई पोताई में जुटी है। इस ब्रिज को 21 जून को आवागमन के लिए खोला जाएगा। यह फ्लाई ओवरब्रिज 1600 मीटर लंबी है।
ब्रिज के आर्च पर चमकेगा अशोक चक्र
ब्रिज निर्माता कंपनी रायल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर पीयूश परही ने बताया कि सुपेला फ्लाई ओवर ब्रिज के स्पांशन को पूर्ण कर लिया गया है। रोड मार्किंग और ब्रिज की दिवारों की रंगाई पोताई की जा रही है। ब्रिज के आर्च को तिरंगे के रंग से पोता जा रहा है। इस ब्रिज के आर्च पर अशोक चक्र भी होगा। ताकि दूर से लोगों को यह पता चल जाएगा कि यह क्रॉस ब्रिज है।
डबरापारा सर्विसलेन को भी 21 जून को ही खोलेंगे
कंपनी के मैनेजर ने बताया कि डबरापारा में दुर्ग से रायपुर की तरफ सर्विसलेन का निर्माण किया गया है। इसका लोड टेस्टिंग भी हो गया है। इसे भी 21 जून को खोला जाएगा। वहीं रायपुर से दुर्ग की ओर आने वालों को 30 जून तक इंतजार करना होगा। अभी उस तरफ डामरीकरण किया जा रहा है।
बारिश बंद होते ही शुरु हुआ डामरीकरण
निर्माता कंपनी के मैनेजर ने बताया कि बारिश की वजह से तीन दिन के लिए डामरीकरण कार्य प्रभावित हुआ। जैसे ही बारिश बंद हुई फिर डामरीकरण किया जा रहा है। सुपेला, पावर हाउस और डबरापारा दोनों तरफ सर्विसलेन के डामरीकरण को पूरा कर लिया गया है। कार्य में तेजी लाने मैनपावर बढ़ाया गया है।
डामरीकरण जल्द करने कहा गया है
डामरीकरण बारिश से पहले ही पूरा करने के लिए कंपनी को कहा गया है। क्योंकि एनएच पर करीब 45 हजार वाहनों को ट्रैफिक है। लोगों को बारिश से पहले गड्ढों से मुक्ति दिलाई जा सके। पावर हाउस ब्रिज को 21 जून को खोल दिया जाएगा।
- सतीश ठाकुर, डीएसपी ट्रैफिक