
भिलाई. शंखनाद रैली के माध्यम से शिवजी की बारात में शामिल होने का न्यौता देने निकली बोल बम समिति की हेलमेट रैली ने वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया। दो हजार से ज्यादा दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहने हुए थे। लगभग उतने ही लोग बिना हेलमेट के और बाइक पर तीन सवारी चल रहे थे।
वल्र्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड मनीष बिस्नोई ने कहा कि इस रैली में कितने लोग शामिल हुए इसकी गणना में थोडा वक्त लगेगा पर पुराना रिकॉर्ड तो ब्रेक हो गया है। यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में बाइक सवारों ने हेलमेट पहनकर रैली निकाली। इससे पहले यह रिकार्ड जम्मू -कश्मीर के नाम था जहां एक हजार से ज्यादा बाइक सवारों ने हेलमेट पहनकर सड़क सुरक्षा जागरुकता का संदेश दिया था।
इस अवसर पर राम मंदिर न्यास समिति अयोध्या के कार्यकारी अध्यक्ष राम विलास वेदांती महाराज विशेष रूप से मौजूद थे। यह रैली खुर्सीपार विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस वहीं पहुंचा। पावर हाउस, सुपेला, वाईशेप ओवर ब्रिज से होकर सेंट्रल एवेन्यू के रास्ते से गुजरकर वापस खुर्सीपार पहुंची।
सुलगते सवाल
सवाल - नेशनल हाईवे में वाहन रैली का परमिशन आपने दिया था?
जवाब - मेरे पास कोई नहीं आया। मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं। टीआई ने लॉ एंड ऑर्डर की सूचना दी होगी, लेकिन एनएच में रैली का परमिशन देने का सवाल ही नहीं उठता। डीजे पर तो प्रतिबंध लगा है इसके लिए सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन है। मैं टीआई सेे जानकारी लेता हंू। इसके बाद बिलकुल कार्रवाई की जाएगी।
सवाल - रैली निकालने की सूचना व अनुमति की कॉपी मिली है क्या?
जवाब - रैली की अनुमति की कापी ट्रैफिक पुलिस को नहीं मिलती। थाना में परमिशन कापी जमा होने पर जहां जरूरत होती है, वहां ट्रैफिक जवान तैनात किए जाते हैं। ट्रैफिक नियम का सभी जगह पालन कराया जाता है। समझ सकते हैं रैली में भीड़ थी। चालान बनाना संभव नहीं था। जो बिना हेलमेट के थे, उन्हें रोक दिया गया।
सवाल - एनएच में रैली निकालने के परमिशन की कॉपी है क्या?
जवाब - मैंने तो खुद प्रतिवेदन बनाकर एसडीएम को भेजा था। आयोजनकर्ता ने कहा की अनुमति मिल गई है। इसमें शंका की कोई बात ही नहीं थी कि उनसे आदेश की कॉपी मांगता। जहां तक डीजे बजने की बात है रैली में ध्वनि विस्तारक यंत्र का परमिशन साथ में ही होता है। हमको तो आयोजक ने बता दिया था कि परमिशन ले लिया हूं।
सेंट्रल एवेन्यू से गुजरते समय बाइक चालकों ने पूरा सड़क घेर लिया। ज्यादातर युवकों ने हैलमेट नहीं पहना था। कई बाइक में तीन लोग सवार थे। रैली में अनुशासन का आभाव था। जिसके कारण सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों को चुपचाप रैली के गुजरने का इंतजार करते खड़ा रहना पड़ा। अध्यक्ष बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि मैं नौ साल से भोले बाबा की बारात निकाल रहा हंू। हर साल प्रशासन से अनुमति लेने के बाद ही आयोजन करता हंू। एसडीएम बोल रहे हैं तो क्या हुआ, मेरे पास तो परमिशन की कॉपी है।
Published on:
11 Feb 2018, 11:40 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.