1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीएसपी के ठेका श्रमिकों को अब मिलेगा पूरा वेतन, कम दर पर नहीं दिया जाएगा ठेका

भिलाई इस्पात संयंत्र में काम लेने के लिए ठेकेदार कम से कम दर निविदा में कोड कर देते थे। इसके बाद काम मिल जाता, तो मजदूरों को पूरा वेतन नहीं देते थे। अब प्रतिनिधि यूनियन के प्रयास से प्रबंधन ने इस मामले में बड़ा फैसला लिया है। प्रबंधन अब जरूरत से ज्यादा कम दर पर वेतन नहीं देगा। बीएसपी में ठेकेदार ठेका कार्य में लगने वाले श्रमिकों के वेतन भत्तों सहित न्यूनतम 3.85 फीसदी से कम पर ठेका न करने का नियम बना दिया है। इसका लाभ सीधे तौर पर अधिकारी अगर प्रयास करेंगे, तो ठेका श्रमिकों को मिलने लगेगा।

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Abdul Salam

Feb 08, 2024

बीएसपी के ठेका श्रमिकों को अब मिलेगा पूरा वेतन, कम दर पर नहीं दिया जाएगा ठेका

बीएसपी के ठेका श्रमिकों को अब मिलेगा पूरा वेतन, कम दर पर नहीं दिया जाएगा ठेका

एक माह में कमेटी देगी रिपोर्ट

भिलाई इस्पात मजदूर संघ के कोर कमेटी की बैठक मुख्य महाप्रबंधक संदीप माथुर, महाप्रबंधक जेएन ठाकुर के साथ हुई। इसमें सीजीएम ने बताया कि यूनियन की प्रमोशन पॉलिसी में सुधार के लिए मांग पर प्रबंधन से कमेटी गठित कर दी गई है, जो यूनियन से सुझाए गए बिंदु पर एक माह के अंदर अपनी रिपोर्ट देगी।

कम दर पर ठेका बंद

ठेका श्रमिकों को उनका निर्धारित वेतन दिलाने की मांग ठेका प्रकोष्ठ लगातार सभी मंच पर उठा रहा था। कम वेतन देने का सबसे प्रमुख कारण इंजीनियरिंग एस्टीमेट से कम दर पर ठेकेदारों का ठेका लेना रहा है। ठेका प्रकोष्ठ ने प्रबंधन से इंजीनियरिंग एस्टीमेट से कम दर पर ठेके होने पर रोक लगाने की मांग की जा रही थी। इस पर प्रबंधन ने संज्ञान लेते हुए ठेका कार्य में लगने वाले श्रमिकों के वेतन भत्तों सहित न्यूनतम 3.85 फीसदी से कम पर ठेका न करने का नियम बना दिया है, जो कि अब होने वाले ठेकों पर लागू होगा।

अब मिलेगा सही वेतन

इसके परिणाम स्वरूप लंबे समय से पूर्ण वेतन प्राप्त करने का इंतजार कर रहे ठेका श्रमिकों को, अब शासन से निर्धारित पूर्ण वेतन वास्तविक रूप से बीएमएस के प्रयास से मिलना शुरू होगा। महामंत्री चन्ना केशवलू ने प्रबंधन के इस निर्णय को ऐतिहासिक बताया जो कि संयंत्र में कार्य करने वाले ठेका श्रमिकों के परिवार की आर्थिक दशा में सुधार लाएगा।

नियमित कर्मियों की तरह मिलेगी मेडिकल सुविधा

बीएमएस के इस प्रयास से ठेकेदारो को भी फायदा हुआ है। एचएसएलटी ठेका श्रमिकों व उनके आश्रितों को नियमित कर्मचारियों के समान मेडिकल सुविधा देने उनके वेतन में बढ़ोतरी व उनके गेट पास में पर्सनल नंबर जोडऩे की मांग की। इस पर सकारात्मक प्रयास की जानकारी दी गई। बैठक में प्रबंधन की ओर से आरके महाराणा, साई राम जाखड यूनियन से कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर सिंह महामंत्री चन्ना केशवलू, ठेका प्रकोष्ठ अध्यक्ष हरी शंकर चतुर्वेदी महामंत्री वशिष्ठ वर्मा मौजूद थे।

Story Loader